बारूद का जखीरा बरामद, फोर्स को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मिली बड़ी सफलता

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जगदलपुर 07 मई 2024। । छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र बॉर्डर की सीमा पर गढ़चिरौली के जंगल में फोर्स ने नक्सलियों का असला-बारूद बरामद किया है। करीब 6 कुकर IED, 6 पाइप बम, जिलेटिन वायर, कॉर्डेक्स वायर समेत अन्य सामान बरामाद किए हैं। बताया जा रहा है कि, नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे इसलिए सामानन डंप कर रखा था। लेकिन फोर्स ने नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि टिपागढ़ इलाके में नक्सलियों ने भारी मात्रा में बारूद डंप कर रखा है। किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की प्लानिंग है। इसी सूचना के बाद महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से पुलिस फोर्स को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर सर्चिंग के लिए निकाला गया था। मुखबिर के बताए अनुसार जवान मौके पर पहुंचे। पहाड़ में चट्टानों के बीच नक्सलियों के छिपाकर रखे बारूद के जखीरा को बरामद किया गया।

इसमें 6 कुकर बमर, पाइप बम समेत अन्य विस्फोटक बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि, पुलिस फोर्स ने मौके पर ही सारी IED को ब्लास्ट कर दिया। जवानों ने नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया है। पुलिस अफसरों ने बताया कि, नक्सलियों के खिकाफ लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे है। इस ऑपरेशन इससे पहले भी इसी इलाके में नक्सलियों के डंप सामान को बरामाद किया गया था।

Leave a Reply

Next Post

भारी बारिश के कारण बंगाल में नौ लोगों की मौत; बर्धमान, मिदनापुर और पुरुलिया सबसे ज्यादा प्रभावित

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 07 मई 2024। पश्चिम बंगाल में सोमवार को आंधी-तूफान के कारण नौ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पांच पूर्वी बर्धमान और दो-दो पश्चिम मिदनापुर और पुरुलिया के निवासी शामिल हैं। इसके अलावा नादिया में दीवार ढहने से दो लोगों की और दक्षिण […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला