पीएम मोदी और अभिनेता आयुष्मान खुराना दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों में TIME मैगजीन ने जारी की सूची

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

अमेरिका की मशहूर पत्रिका टाइम ने जारी की 100 प्रभावशाली लोगों की सूची

सूची में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप भी

इस महत्‍वपूर्ण सूची में स्‍थान पाने वाले इकलौते भारतीय एक्‍टर हैं आयुष्‍मान

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 23 सितंबर 2020। दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित मैगजीन में से एक टाइम ने साल 2020 के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची जारी कर दी है। टाइम मैगजीन हर साल ये लिस्ट जारी करती है, इसमें अलग-अलग क्षेत्र के व्यक्तियों को शामिल किया जाता है। इस सूची में एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम शामिल किया गया है लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का नाम लिखा गया है।

टाइम मैगजीन दुनिया के 100 प्रभावी व्यक्तियों को अपनी मैगजीन में जगह देती है। इस बार करीब दो दर्जन नेताओं को इसमें शामिल किया गया है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी नाम शामिल है और ये अकेले ऐसे भारतीय नेता है, जिनका नाम लिस्ट में शामिल किया गया है।

अपनी मैगजीन के लेख में टाइम ने लिखा है कि लोकतंत्र में वही सबसे बड़ा है, जिसे जितने ज्यादा वोट मिले हैं। लोकतंत्र के कई पहलू हैं जिसमें जिन्होंने जीते हुए नेताओं को वोट नहीं दिया है, उनके हक की भी बात होती है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और यहां हर धर्म के लोग रहते हैं।

मैगजीन में लिखा गया कि रोजगार के वादे को लेकर भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई और इसके बाद कई विवाद सामने आए। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के अलावा बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और शाहीन बाग की दादी बिलकिस को भी शामिल किया गया है। 

बिलकिस की उम्र 82 साल है और वो शाहीन बाग की दादी के नाम से जानी जाती हैं। शाहीन बाग में प्रदर्शनों के दौरान बिलकिस चर्चा में आई थीं। इसके अलावा पिछले साल लंदन में एक मरीज को एचआईवी से मुक्ति दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले प्रोफेसर रविंद्र गुप्ता को भी इस सूची में शामिल किया गया है।

इसके अलावा मैगजीन ने अपने प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में अमेरिकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, कमला हैरिस, जो बाइडेन, एंजला मर्केल और नैन्सी पॉलोसी जैसे बड़े-बड़े नेताओं को शामिल किया है।

टाइम की लिस्ट में शामिल 10 बड़ी हस्तियां

  • नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री
  • डोनाल्ड ट्रम्प, अमेरिका के राष्ट्रपति
  • जो बाइडेन, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार
  • कमला हैरिस, अमेरिका की उपराष्ट्रपति उम्मीदवार
  • एंजेला मर्केल, जर्मनी की चांसलर
  • नैन्सी पेलोसी, अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की स्पीकर
  • शी-जिनपिंग, चीन के राष्ट्रपति
  • नाओमी ओसाका, जापान की टेनिस खिलाड़ी
  • सुंदर पिचाई, गूगल के सीईओ
  • रविंद्र गुप्ता, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में क्लीनिकल माइक्रोबायोलॉजी के प्रोफेसर
  • आयुष्मान खुराना, एक्टर

Leave a Reply

Next Post

आईपीएल 2020: आज दहाड़ेंगे मुंबई-कोलकाता के 'बिग हिटर्स', कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंस (MI) आमने-सामने होंगे

शेयर करेआईपीएल में आज इस सीजन का 5वां मुकाबला अपने अभियान की शरुआत करेगी KKR की टीम मुंबई का दूसरा मैच, पहले में चेन्नई से मिली हार छत्तीसगढ़ रिपोर्टर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन के पांचवें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंस (MI) आमने-सामने होंगे. […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान