सौरव गांगुली ने की सीएम साय से मुलाकात

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 03 जनवरी 2024। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान आज बुधवार को सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सीएम को हस्ताक्षरित बल्ला भेंट किया। वहीं मुख्यमंत्री ने उन्हें राजकीय गमछा और प्रदेश का राजकीय पशु बेल मेटल से बने वनभैंसे की मूर्ति भेंट की। गांगुली ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दीं। वहीं मुख्यमंत्री ने भी उन्हें बधाई दी। इस दौरान क्रिकेट, छत्तीसगढ़ और विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान गांगुली ने सीएम से पूछा कि क्या पीएम मोदी ने बाघ के साथ फोटोग्राफ यहीं लिया था? क्या कान्हा छत्तीसगढ़ में है? इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कान्हा हमारे पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में है। रायपुर में जंगल सफारी है। यहीं पर प्रधानमंत्री मोदी ने बाघ के साथ फोटो ली थी। 

इस पर गांगुली ने कहा कि हां, बाघ के साथ फोटो लेते हुए पीएम मोदी का एक फोटोग्राफ मैंने देखा था। बातचीत में सीएम ने कहा कि यहां का सुगंधित चावल प्रसिद्ध है। जो अयोध्या रामलला को भी भेजा गया है। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में राम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भोग के लिए छत्तीसगढ़ से 3000 क्विंटल सुगंधित चावल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन ने अपनी रामलला दर्शन योजना के तहत राज्य के नागरिकों को निःशुल्क अयोध्या दर्शन कराने का भी फैसला लिया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि आपके आफसाइड शाट रोमांचित करते थे। जब आप क्रीज में होते थे, तो हम सब बहुत रोमांचित रहते थे। विशेष रूप से आपके आफसाइड शाट हम सबको बहुत रोमांचित करते थे।

‘क्रिकेट से था गहरा लगाव, सीएम साय खुद लकड़ी से बनाते थे बैट’
चर्चा के दौरान गांगुली ने मुख्यमंत्री से क्रिकेट में रुचि के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री ने बताया कि क्रिकेट में इतनी रुचि थी कि गांव में क्रिकेट खेलने लकड़ी से खुद बल्ला तैयार करते थे। जशपुर जिले के बारे में बताते हुए उन्होंने बताया कि हमारे यहां हाकी खेली जाती है। यहां पर पहाड़ी कोरवा जनजाति तीरंदाजी बहुत कौशल से करते हैं इसलिए तीरंदाजी में भी खिलाड़ी खूब रुचि लेते हैं।

‘पसंद आया नवा रायपुर का क्रिकेट स्टेडियम’
गांगुली ने बताया कि वो पहली बार छत्तीसगढ़ आये हैं। यहां नवा रायपुर का क्रिकेट स्टेडियम बहुत अच्छा है। मुझे बताया गया कि यहां अंतरराष्ट्रीय मैच हुए हैं और सचिन जैसे मशहूर खिलाड़ी भी यहां खेल चुके हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से यह भी पूछा कि आपका कभी कोलकाता में आना हुआ क्या? मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में स्टील मंत्रालय देखने के दौरान कोलकाता काफी जाना होता था।

इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी, विधायक सम्पत अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. पी. दयानन्द भी उपस्थित थे। विधायक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री और गांगुली को इस मौके पर जगन्नाथ पुरी से लाया गया भगवान जगन्नाथ का प्रसाद और छायाचित्र भेंट किया।

Leave a Reply

Next Post

बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में हिंदू कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा, राज्यभर में प्रदर्शन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बंगलूरू 03 जनवरी 2024। कर्नाटक में हिंदू कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर बवाल मच गया है। कर्नाटक पुलिस ने अयोध्या राम मंदिर के लिए 1992 में एक आंदोलन में कथित भागीदारी के सिलसिले में श्रीकांत पुजारी को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपा राज्य में विरोध […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान