नक्सलवाद के खात्मे को लेकर गृह मंत्री शाह आज करेंगे समीक्षा बैठक, पंडुम उत्सव के समापन में होंगे शामिल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर/सुकमा 08 फरवरी 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया। शाह अपनी यात्रा के दौरान शाह नक्सलवाद पर एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे और बस्तर पंडुम 2026 उत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे।

51 नक्सलियों का समर्पण
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से ठीक पहले छत्तीसगढ़ के बस्तर डिवीजन के दो जिलों में 51 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया। इन सभी पर 1.61 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। नक्सलवाद के खात्मे की 31 मार्च की डेडलाइन करीब आने के साथ इस साल अब तक राज्य में करीब 300 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं। इन नक्सलियों का सरेंडर बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बस्तर पंडुम 2026 फेस्टिवल के उद्घाटन और केंद्रीय गृह मंत्री शाह के तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार को रायपुर पहुंचने के साथ हुआ।

सरेंडर करने वाले 51 नक्सलियों में 34 महिलाएं भी हैं। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टिलिंगम ने बताया कि बीजापुर जिले में 20 महिला नक्सलियों समेत 30 ने सरेंडर किया, जबकि पड़ोसी सुकमा जिले में 14 महिला नक्सलियों सहित 21 ने सरेंडर किया।

ये सभी बस्तर पुलिस की पूना मार्गेम पुनर्वास पहल के तहत मुख्यधारा में शामिल हो गए। आईजीपी सुंदरराज ने बताया कि नक्सलियों राज्य सरकार की सरेंडर और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर सरेंडर किया है। बीजापुर में, माओवादियों के दक्षिण सब-जोनल ब्यूरो से जुड़े कैडर ने हिंसा छोड़कर वरिष्ठ पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों के सामने मुख्यधारा में शामिल हो गए। एजेंसी

ये हथियार सौंपे
सुकमा में नक्सलियों ने तीन एके-47 राइफलें व 8 मैगजीन, दो सेल्फ लोडिंग राइफलें और दो मैगजीन, एक इंसास राइफल, पांच सिंगल-शॉट बंदूकें, 20 राउंड के साथ तीन बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (बीजीएल), दस जिलेटिन स्टिक और 20 नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर सौंपे।

मुख्यधारा की ओर लौटता विश्वास : साय
रायपुर। नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हथियारों का परित्याग कर संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था में आस्था व्यक्त करना यह स्पष्ट संकेत देता है कि सुरक्षा, सुशासन और समावेशी प्रगति ही किसी भी क्षेत्र के दीर्घकालिक भविष्य की सुदृढ़ नींव होते हैं। यह घटनाक्रम बस्तर में शांति स्थापना के लिए सरकार का निरंतर प्रयासों का सकारात्मक और ठोस परिणाम है। एजेंसी

Leave a Reply

Next Post

दुर्ग में खौफनाक कदम: मासूम ने नहीं सुनी बात, बुजुर्ग ने किया टांगी से हमला; लहूलुहान हुआ ढाई साल का बच्चा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर दुर्ग 08 फरवरी 2026। दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम जोरातरई में मामूली बात पर एक बुजुर्ग ने पड़ोसी के ढाई साल के मासूम बच्चे पर धारदार टांगी से हमला कर दिया। वार बच्चे के […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही