नंबर वन टी20 बल्लेबाज बने सूर्यकुमार यादव, पाकिस्तान के रिजवान को पीछे छोड़ा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 02 नवंबर 2022। भारत के स्टार बैटर सूर्यकुमार यादव आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ दिया। ताजा आईसीसी रैंकिंग में सूर्यकुमार के 863 रेटिंग पॉइंट हैं। वहीं, रिजवान के 842 रेटिंग पॉइंट हैं। सूर्यकुमार ने रिजवान पर 21 रेटिंग पॉइंट की बढ़त बनाकर रखी है। सूर्यकुमार टी20 रैंकिंग में नंबर वन वाले ओवरऑल 23वें बल्लेबाज हैं। वहीं, वह यह मुकाम हासिल करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। इससे पहले विराट कोहली सितंबर 2014 से लेकर दिसंबर 2017 के बीच 1013 दिनों तक नंबर वन टी20 बैटर रह चुके हैं। 863 रेटिंग पॉइंट भारतीय बल्लेबाज द्वारा हासिल किया गया दूसरा बेस्ट रेटिंग पॉइंट है। कोहली ने सितंबर 2014 में 897 रेटिंग पॉइंट हासिल किया था।

सूर्यकुमार इस साल टी20 में शानदार फॉर्म में दिखे हैं। वह इस साल ओवरऑल इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने साल 2022 में अब तक 27 मैचों में 41.95 की औसत और 183.80 के स्ट्राइक रेट से 965 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार ने इस साल एक शतक भी लगाया है। उन्होंने इस साल इंग्लैंड के खिलाफ 117 रन की पारी खेली थी। इस साल सूर्यकुमार ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक शतक और आठ अर्धशतक लगाए हैं।

मोहम्मद रिजवान सूर्यकुमार के बाद लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इस साल 21 मैचों में 123.84 के स्ट्राइक रेट से 888 रन बनाए हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा हैं। रजा ने इस साल 23 टी20 मैचों में 151.40 के स्ट्राइक रेट से 701 रन बनाए हैं। इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में विराट कोहली चौथे स्थान पर हैं। कोहली ने इस साल 18 मैचों में 140.08 के स्ट्राइक रेट और 55.33 की औसत से अब तक 664* रन बनाए हैं।

सूर्यकुमार ने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पाकिस्तान के बाबर आजम को भी पीछे छोड़ दिया। अब सूर्यकुमार की नजर पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान के रिकॉर्ड पर भी है। एक कैलेंडर ईयर में टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रिजवान के नाम है। रिजवान ने साल 2021 में 29 मैचों में 1326 रन बनाए थे। वहीं, बाबर ने 2021 में 29 मैचों में 939 रन बनाए थे। सूर्यकुमार के नाम अब 965 रन हैं और उन्होंने बाबर को पीछे छोड़ दिया।

सूर्यकुमार के नाम एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के
सूर्यकुमार ने साथ ही एक कैलेंडर ईयर में टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। उन्होंने इस साल (2022) अब तक कुल 55 छक्के लगाए हैं। इस मुकाम को छूने वाले वह पहले खिलाड़ी हैं। इससे पहले एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड मोहम्मद रिजवान के नाम था। रिजवान ने 2021 में 42 छक्के लगाए थे। वहीं, मार्टिन गुप्टिल ने भी 2021 में 41 छक्के लगाए थे और वह तीसरे नंबर पर हैं।

Leave a Reply

Next Post

लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 का शुभारंभ आज, शिवराज का 2023 का बड़ा दाव

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 02 नवंबर 2022। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 के क्रियान्वयन का बुधवार को रवींद्र भवन में शुभारंभ करेंगे। इसे शिवराज का 2023 मिशन का बड़ा दाव बताया जा रहा है। शिवराज योजना के तहत 1437 लाडलियों को उच्च शिक्षा के लिए 25 […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान