उद्योगपति रतन टाटा ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, कहा- बिल्कुल भी दर्द नहीं हुआ

शेयर करे

टाटा ने लोगो से वैक्सीन लगवाने की अपील की

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 13 मार्च 2021। देश के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा ने भी कोरोना वायरस के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने वाली वैक्सीन लगवा ली है। 83 वर्षीय टाटा ने बताया कि उन्हें टीका लगवाते वक्त थोड़ा भी दर्द नहीं हुआ और पूरी प्रक्रिया बहुत आसान है। उन्होंने उम्मीद जताई को देश के हर व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन लग जाएगी। टाटा ने ट्विटर पर लिखा, “मैं आज वैक्सीन की पहली डोज ले ली है जिसका मैं आभारी हूं। यह बहुत आसान है और इसमें दर्द भी नहीं होता। मुझे वास्तव में उम्मीद है कि हर व्यक्ति को जल्द ही टीका लगा दिया जाएगा।”


रतन टाटा की तरफ से वैक्सीन लगवाने की जानकारी शेयर करने के बाद देश में टीकाकरण अभियान को और बल मिलने की उम्मीद है क्योंकि उनकी उम्र और उनके रुतबे का बड़ी आबादी पर असर होगा। जो लोग खुद या अपने घर के बुजुर्गों को टीका लगवाने से डर रहे थे, उन्हें फिर अहसास होगा कि जब टाटा 83 वर्ष की उम्र में वैक्सीन लगवाकर खुश हैं तो निश्चित रूप से इसमें कोई जोखिम नहीं है।

ध्यान रहे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 मार्च को दिल्ली एम्स में कोविड वैक्सीन की पहली डोज लेकर देशवासियों को आश्वस्त करने का प्रयास किया। उन्होंने बार-बार अपील की है कि लोग टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने 11 मार्च को अपनी 99 वर्षीय मां हीरा बा को टीका लगने की भी जानकारी ट्विटर पर साझा की थी।


दरअसल, एक तबके में कोरोना टीके को लेकर कई तरह की गलत धारणा बन गई है। कुछ लोग इसे सुरक्षित नहीं मान रहे तो कुछ राजनीतिक दल और उनके नेता भी अफवाहों को हवा देने में जुट गए हैं। ऐसे में टाटा जैसी हस्तियों के सामने आने पर इन अफवाहों के हवा होने की उम्मीद बढ़ रही है।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा नेता यशवंत सिन्हा टीएमसी का थामा दामन, कोलकाता के पार्टी दफ्तर में ली सदस्यता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           कोलकाता 13 मार्च 2021।  पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा शनिवार को ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने कोलकाता में स्थिति टीएमसी के दफ्तर में पार्टी ज्वाइन की।पश्चिम बंगाल चुनाव से ठीक पहले यशवंत सिन्हा ने यह फैसला लिया है। अटल बिहारी वाजपेयी […]

You May Like

'धुरंधर 2' को पछाड़ 'जेलर 2' ने रचा इतिहास....|....10 साल में दुनिया में 80 करोड़ बेरोजगार होंगे....|....फ्रांस में प्रदर्शनों के पीछे वैश्विक वामपंथी संगठन?....|....यू डायस के आंकड़ों से विश्वासघात का खुलासा - दीपक बैज....|....पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे महामाया रतनपुर....|....अवैध खनन में जेसीबी ऑपरेटर को तीन साल की सजा....|....जंतर-मंतर से गेमिंग की दुनिया तक पहुंचा विरोध-प्रदर्शन....|....परिवार के पांच लोगों की मौत मामले में नया मोड़....|....बहराइच में जंगल से लकड़ी लेने गए वृद्ध को बाघ ने बनाया निवाला....|....प्रदेश में किसानों के बच्चों के लिए दोगुनी हुईं छात्रवृत्ति की सीटें