बेरहमी से पीटा और घाटी में फेंक दिया, जंगल घूमने गए पति ने की पत्नी की हत्या; घर आकर सुनाई ये कहानी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोरबा 21 दिसंबर 2024। कोरबा के बांगो थाना अंतर्गत पतोड़ियाडांड निवासी 28 वर्षीय विशाल आरमो और 24 वर्षीय उसकी पत्नी गनपति अपने 3 साल के लड़के और ढाई माह की बच्ची के साथ पैदल गांव से लगे अरसिया गांव के जंगल घूमने गए हुए थे। जहां घूमने के बाद शाम होने से पहले घर वापस लौट रहे थे। गनपति बाई घाटी चढ़ते समय थक गई थी, वो चल नहीं पा रही थी। इस बीच विशाल आरमो को गुस्सा आ गया और अपनी पत्नी गनपति को मुक्का से मारपीट करने लगा डर में वो फिर से चलने लगी। थोड़ी दूर चलने के बाद वो फिर थककर बैठ गई, उसके पति विशाल को फिर गुस्सा आया और उसने डंटे और मुक्के से बेरहमी जमकर पिटाई कर दी और उसे घाटी में फेंक दिया। उसके बाद दोनों बच्चों को लेकर घर चला आया। और घर वालों को बताया कि वह घाटी में अचानक गिर गई। रात में मृतका घाटी में ही पड़ी रही। इसकी सूचना उसने बांगो थाना पुलिस को मौके पर पहुंचे। जांच की गई तो गनपति की मौत हो चुकी थी।  मृतका के पिता को उसके दामाद पर शक हुआ। 

वही आरोपी पति से जब पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो उसने अपना गुनाह कबूल किया। बताया जा रहा है कि आरोपी विशाल शराब के नशे में था और उसने अपनी पत्नी को लात-डंडे और मुक्के से बेरहमी से पिटा था।  बताया जा रहा है कि विशाल आरमो शराब पीने की आदत थी, उसकी पहली पत्नी भी इसके हरकतों के चलते इसे छोड़कर भाग गई है विशाल मृतिका गनपति बाई से दूसरी शादी की थी।

Leave a Reply

Next Post

जांजगीर चांपा में तेज रफ्तार का कहर: टैंकर और बस के बीच जोरदार टक्कर, एक दर्जन यात्री हुए घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जांजगीर 21 दिसंबर 2024। जांजगीर चांपा जिले के ग्राम राछा चौक के पास तेज रफ्तार टैंकर वाहन और बस में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक दर्जन यात्री घायल हुए हैं। टैंकर वाहन भी पलट गया। उसके चालक को भी चोट आई है। घटना […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान