कान्स लुक्स से ज्यादा ऐश्वर्या के संस्कारों की हो रही तारीफ, लोग बोले- अराध्या जैसी बेटी सबको मिले

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 17 मई 2024। बॉलीवुड स्टार्स की तरह उनके बच्चों पर भी हमेशा कैमरे की नजर होती है। वह क्या करते हैं, कैसे बोलते हैं, उनका व्यवहार कैसा है हर छोटी से छोटी चीज पर नजर रखी जाती है। एक वक्त था जब लोग  एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की बेटी अराध्या काे हमेशा ट्रोल करते रहते थे। कभी हेयर स्टाइल तो कभी मां के साथ चिपके रहने को लेकर लोग बच्चन परिवार की लाडली को भला बुरा कहते रहते हैं। कई बार तो ऐश्वर्या राय को भी उनकी बेटी को लेकर बहुत कुछ सुनाया जाता था। हालांकि जो लोग ऐसा करते थे उन्हें अराध्या की कुछ वीडियो और तस्वीरें देख लेनी चाहिए जिससे साफ पता चलता है कि उन्हें संस्कार कैसे मिले हैं। जो अराध्या हमेशा मां के साथ रहने को लेकर लोगों के निशाने पर रहती थी अब उसकी खूब तारीफ हो रही हैं। क्योंकि वह तकलीफ में अपनी मां का सहारा बनी हैं। उन्होंने एक पल भी मां को अकेला नहीं छोड़ा।

दरअसल 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल के लिए रवाना होने के दौरान ऐश्वर्या राय को देखकर मालूम हुआ कि उनके हाथ में चोट लगी है। ऐसे में एयरपोर्ट पर अराध्या अपनी मां का सहारा बनी हुई थी। सिर्फ एयरपोर्ट तक ही नहीं बल्कि  ऐश्वर्या राय की लाडली कांस के रेड कार्पेट पर पहुंचने तक मां का हाथ थामती नजर आई। भले ही वह अपनी मां के साथ रेड कार्पेट पर उतरी पर आखिर तक वह  एक्ट्रेस की देखभाल करती रही।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि रेड कार्पेट के लिए सजी- धजी ऐश्वर्या राय को हाथ में चोट लगने के कारण हैवी गाउन कैरी करने में परेशानी हो रही थी, ऐसे में आराध्या ने अपनी मां का हाथ थामा और उन्हें बड़े ही ध्यान से  कार तक लेकर गई। हालांकि इस दौरान बाकी टीम के मेंबर भी थे पर आराध्या ने अपनी मां को बिल्कुल भी तकलीफ नहीं होने दी।

Leave a Reply

Next Post

"अरविंद केजरीवाल के कैंपेन में 'बड़ी बोतलें'....": अमित शाह का शराब नीति को लेकर तंज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्‍ली 17 मई 2024। लोकसभा चुनाव 2024 के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर जारी है. शराब नीति मामले में फंसे दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर गृह मंत्री अमित शाह ने तंज कसा है. गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पर […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण