आज राजकोट में पूर्व सीएम रूपाणी का अंतिम संस्कार, हादसे में मृतकों का आंकड़ा 274 तक पहुंचा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

अहमदाबाद 16 जून 2025। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार आज, यानी सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ राजकोट में किया जाएगा। गुजरात सरकार के मंत्री ऋषिकेश पटेल ने जानकारी देते हुए कहा कि विजय रूपाणी के पार्थिव शरीर की पहचान डीएनए सैंपल से पुष्टि होने के बाद उनके परिवार को सूचित कर दिया गया है। बता दें कि, पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन 12 जून को एअर इंडिया विमान हादसे में हुआ था।

पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार
रविवार शाम मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा, ‘कल सुबह 11:30 बजे सिविल अस्पताल से विजय रूपाणी के पार्थिव शरीर को उनके परिजनों को सौंपा जाएगा। इसके बाद पार्थिव शरीर को हवाई मार्ग से राजकोट ले जाया जाएगा, जहां दोपहर दो बजे तक पहुंचने की संभावना है। अंतिम यात्रा शाम पांच बजे शुरू होगी और अंतिम संस्कार शाम छह बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

हादसे में अब तक 274 लोगों की मौत
इस हादसे को लेकर मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बताया कि, ‘अब तक करीब 45 लोगों के डीएनए सैंपल मैच हो चुके हैं और इस हादसे में 274 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। यह गुजरात के लिए एक बहुत ही दुखद और दर्दनाक समय है।

सिविल अस्पताल में चल रहा पहचान और शव सौंपने का काम
वहीं सिविल अस्पताल गांधीनगर के नोडल अधिकारी डॉ. अरविंद विजाउन ने बताया कि, ‘डीएनए रिपोर्ट मिलने के बाद अस्पताल के डी2 ब्लॉक में एक सत्यापन केंद्र बनाया गया है, जो मेडिकल अधीक्षक कार्यालय के सामने स्थित है। परिजन जब पार्थिव शरीर लेने पहुंचते हैं तो पहले यहीं पहचान की जाती है। उसके बाद रिपोर्ट पोस्टमॉर्टम कक्ष को भेजी जाती है और अंतिम प्रक्रिया शुरू होती है।’  उन्होंने आगे कहा, ‘इस दौरान परिजनों को प्रतीक्षालय में बैठाया जाता है, जहां एक काउंसलर और मेडिकल टीम उनकी सहायता करती है।’ गुजरात सरकार ने इस पूरे मामले में तेजी से काम करते हुए पहचान, डीएनए परीक्षण और शव सौंपने की प्रक्रिया को व्यवस्थित किया है। परिजनों को हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है। 

पीके मिश्रा ने किया दुर्घटनास्थल और अस्पताल का दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव पीके मिश्रा ने रविवार को अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया और सिविल अस्पताल का भी दौरा किया, जहां घायलों का इलाज चल रहा है। राज्य सरकार के अधिकारियों ने मिश्रा को घटनाक्रम से अवगत कराया, जिसके परिणामस्वरूप दशकों में सबसे भीषण विमानन दुर्घटना हुई, जिसमें गुरुवार को दुर्भाग्यपूर्ण एआई ड्रीमलाइनर में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई। घायलों के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ करने के बाद पीके मिश्रा अस्पताल के मुर्दाघर गए।

Leave a Reply

Next Post

Pune Bridge Collapse: कांग्रेस ने हादसे पर जताया दुख, कहा- जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही जरूरी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 16 जून 2025। कांग्रेस ने रविवार को पुणे के मावल तहसील में इंद्रायणी नदी पर बने फुटब्रिज के गिरने से हुई मौतों पर दुख जताया। साथ ही कहा कि इस हादसे के लिए जो भी लोग जिम्मेदार हैं, उन्हें कानून के तहत जवाबदेह ठहराया […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप