एसबीआई में 93.60 लाख का गबन

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

कोरबा, 29 नवंबर 2026। कोरबा जिले के भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाल्को शाखा में लगभग 93.60 लाख रुपये के गबन के मामले में दुमका से गिरफ्तार किए गए पूर्व मुख्य प्रबंधक सुनील कुमार झा से आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) और भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने सच उगलवाने की कोशिश में जुटी है। आरोपी अधिकारी पर पद का दुरुपयोग कर बैंक के आंतरिक खातों से रकम अपनी पत्नी, वाहन चालक और अन्य व्यक्तियों के बैंक खातों में स्थानांतरित करने का गंभीर आरोप है। बिलासपुर से गई टीम ने आरोपी को उसके दुमका स्थित आवास से पकड़ा था। अदालत ने आरोपी को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

जांच के अनुसार आरोपी 1 जून, 2018 से 1 अगस्त, 2019 तक कोरबा स्थित बाल्को शाखा में मुख्य प्रबंधक पद पर तैनात था। इस अवधि में शाखा के वित्तीय लेन-देन और सभी खातों के प्रबंधन की जिम्मेदारी उसी के पास थी। आरोपी ने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर 93,60,797 रुपये अलग-अलग खातों में भेज दिए। उसने बैंक के तीन प्रमुख आंतरिक खातों, जिनमें टर्म लोन ब्याज खाता, सिस्टम सस्पेंस खाता और डिस्काउंट खाता शामिल हैं, से यह राशि निकाली थी। आरोपी ने इस रकम को अपनी पत्नी श्वेता झा, वाहन चालक रूदेश्वर सिंह ठाकुर और कुछ अन्य खाताधारकों के खातों में जमा कराया था।

मामले का खुलासा होने पर वर्ष 2020 में बैंक के तत्कालीन क्षेत्रीय प्रबंधक बापूजी चरण स्वैन ने रायपुर स्थित मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शुरुआती जांच के बाद एसीबी ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 409 के तहत मामला दर्ज किया था। इसके बाद जांच टीम ने बैंक से मूल बैच ट्रांसफर वाउचर, डेबिट वाउचर और संबंधित खातों के विवरण जब्त किए। इन दस्तावेज से स्पष्ट हुआ कि आरोपी अधिकारी ने स्वयं ये वाउचर तैयार करके राशि स्थानांतरित की थी। साक्ष्य सामने आने के बाद मामले में धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराएं जोड़ी गईं।

गबन की के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। एसीबी बिलासपुर की टीम ने सूचना मिलने पर झारखंड के दुमका में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद दुमका के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय से आरोपी की ट्रांजिट रिमांड हासिल किया गया। जांच दल आरोपी को लेकर छत्तीसगढ़ पहुंचा और उसे कोरबा के संबंधित न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर सौंपने का आदेश दिया। जांच एजेंसी अब आरोपी से गबन की गई राशि और इस अपराध में शामिल अन्य पहलुओं के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

वेंकटनगर रेलवे स्टेशन पर रेल हादसे की मॉक ड्रिल

शेयर करेएंबुलेंस और दमकल की टीमों ने संभाला मोर्चा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर            गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 29 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा पर वेंकटनगर रेलवे स्टेशन स्थित है। इस स्टेशन पर बड़े रेल हादसे की सूचना मिली। सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में भारी हड़कंप मच गया। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से टीम […]

You May Like

वेंकटनगर रेलवे स्टेशन पर रेल हादसे की मॉक ड्रिल....|....एसबीआई में 93.60 लाख का गबन....|....दिव्यांग नाबालिग से बार-बार दुष्कर्म करने वाले जीजा को 20 साल की सजा....|....80 से अधिक ग्राम पंचायतों में पादरियों के प्रवेश पर रोक के बोर्ड....|....सीटों के बढ़ने से और बढ़ जाएगा यूपी का सियासी कद....|....एमआर-10 जंक्शन पर तीन मंजिला ब्रिज तैयार....|....महाराष्ट्र में चीते की खाल मिलने से प्रोजेक्ट चीता की सुरक्षा पर उठे सवाल....|....अब मौके पर होगी मछलियों की पहचान....|....फिल्म में अवनीत के गाने पर भड़के यूजर्स....|....बदल गया है मुंह का स्वाद और जीभ में भी रहती है जलन?