‘मर्दानी 3’ का रोमांच पिछले सभी भागों से कई गुना ज्यादा होगा-रानी मुखर्जी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग)

मुंबई 14 दिसंबर 2024। यशराज फिल्म्स की सुपरहिट फ्रेंचाइज़ी ‘मर्दानी’ पिछले 10 सालों से दर्शकों का दिल जीत रही है और हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी सोलो फीमेल-लीड फ्रेंचाइज़ी बन चुकी है। इस ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइज़ी ने न केवल अपार प्यार पाया है बल्कि सिने-प्रेमियों के बीच एक कल्ट स्टेटस हासिल किया है। आज, ‘मर्दानी 2’ की रिलीज़ एनिवर्सरी पर, यशराज फिल्म्स ने आधिकारिक रूप से ‘मर्दानी 3’ की घोषणा की, जिसमें रानी मुखर्जी फिर से बहादुर पुलिस अफसर शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में नज़र आएंगी। रानी मुखर्जी, जो भारतीय सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं, अपने नाम पर एकमात्र सोलो लीड ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइज़ी रखने वाली अभिनेत्री हैं। रानी मुखर्जी कहती हैं, “मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हम अप्रैल 2025 से ‘मर्दानी 3’ की शूटिंग शुरू कर रहे हैं! पुलिस की वर्दी पहनना और एक ऐसा किरदार निभाना जो मुझे केवल प्यार ही देता है, हमेशा खास होता है। मुझे गर्व है कि मैं इस साहसी पुलिस अफसर की भूमिका को दोबारा निभाने जा रही हूं। यह फिल्म उन सभी गुमनाम बहादुर पुलिस अफसरों को समर्पित है, जो हर दिन हमारी सुरक्षा के लिए निस्वार्थ रूप से काम करते हैं।”

रानी ने खुलासा किया कि ‘मर्दानी 3’ का रोमांच पिछले सभी भागों से कई गुना ज्यादा होगा। “जब हमने ‘मर्दानी 3’ बनाने की शुरुआत की, तो हमारी कोशिश थी कि हमें एक ऐसी कहानी मिले जो ‘मर्दानी फ्रेंचाइज़ी’ को अगले स्तर पर ले जाए। मैं जो कहानी हमारे पास है उसे लेकर बेहद उत्साहित हूं और उम्मीद करती हूं कि दर्शक भी इसे देखकर उतना ही रोमांचित होंगे।”रानी आगे कहती हैं, “‘मर्दानी’ एक बेहद पसंद की जाने वाली फ्रेंचाइज़ी है, और इससे जुड़े दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरना हमारी ज़िम्मेदारी है। हम अपनी पूरी कोशिश करेंगे कि हम दर्शकों को निराश न करें। ‘मर्दानी 3’ डार्क, डेडली और ब्रूटल है। मैं लोगों की प्रतिक्रिया जानने के लिए उत्सुक हूं और उम्मीद करती हूं कि इसे उतना ही प्यार मिलेगा, जितना अब तक मिला है।”

‘मर्दानी 3’ में यशराज फिल्म्स दो नई प्रतिभाओं जो की लेखन और निर्देशन से जुड़े है उन्हें इस फ्रेंचाइज़ी को आगे बढ़ाने की ज़िम्मेदारी दे रहा है।‘द रेलवे मेन’ फेम आयुष गुप्ता ने ‘मर्दानी 3’ की स्क्रिप्ट लिखी है। ‘द रेलवे मेन’ से आयुष ने स्ट्रीमिंग के क्षेत्र में शानदार डेब्यू किया और उनकी तीखी और गहरी लेखन शैली को दुनियाभर में सराहा गया। फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला करेंगे, जिन्हें यशराज फिल्म्स ने तैयार किया है। अभिराज ने पहले ‘बैंड बाजा बारात’, ‘गुंडे’, ‘सुल्तान’, ‘जब तक है जान’ और ‘टाइगर 3’ जैसी फिल्मों में असिस्ट किया है। फिलहाल वे ‘वॉर 2’ के एसोसिएट डायरेक्टर हैं और अब उन्हें ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइज़ी की कमान सौंपी गई है।

Leave a Reply

Next Post

बंद करो लड़ाई, आपस मे हो इकाई का सन्देश देती हॉलीवुड फिल्म "महायोगी"

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ अनिल बेदाग मुंबई 14 दिसंबर 2024।  एक ओर फिल्मों में आज जहां जबरदस्त हिंसा, गाली गलौज, नफरत, एक्शन, मारपीट दिखाई जा रही है वहीं ऐसे माहौल में निर्माता निर्देशक राजन लूथरा की हॉलीवुड फिल्म महायोगी युद्ध को बंद करने का सन्देश देती है और आपसी प्रेम […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान