बंद करो लड़ाई, आपस मे हो इकाई का सन्देश देती हॉलीवुड फिल्म “महायोगी”

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ अनिल बेदाग

मुंबई 14 दिसंबर 2024।  एक ओर फिल्मों में आज जहां जबरदस्त हिंसा, गाली गलौज, नफरत, एक्शन, मारपीट दिखाई जा रही है वहीं ऐसे माहौल में निर्माता निर्देशक राजन लूथरा की हॉलीवुड फिल्म महायोगी युद्ध को बंद करने का सन्देश देती है और आपसी प्रेम मोहब्ब्त और शांति की बात करती है। फ़िल्म इसी सप्ताह सिनेमाघरों में प्रिंस मूवीज़ के राकेश सभरवाल द्वारा ऑल इंडिया रिलीज़ की गई है। भारत में यह फिल्म नरेंद्र शर्मा की देखरेख में रिलीज हो रही है। प्रोडक्शन हाउस त्रिलोच फ़िल्मस इंच यूएसए के बैनर तले निर्मित फ़िल्म महायोगी एक दिल को छू लेने वाली कहानी प्रस्तुत करती है। पूरे विश्व की मानवजाति प्रेम शांति से रहे और  लड़ाई झगड़े न करे। दो देशों के बीच कभी युद्ध न हो ऐसा सन्देश देने वाली यह हॉलीवुड फिल्म महायोगी देखने लायक है। फ़िल्म के नाम महायोगी से आपको लगेगा कि यह कोई आध्यात्मिक सिनेमा है मगर यह स्प्रिचुअल सिनेमा नही है। हालांकि फ़िल्म मे राजन लुथरा ने शिवजी जैसा चरित्र ही निभाया है जो केंद्रीय किरदार है। 

लोगों को आज सियासत, मजहब के नाम पर आपस में लड़ते-भिड़ते देखकर परमेश्वर का दिल रो रहा है। जातिवाद, रंगभेद, नस्लभेद आज बढ़ा हुआ है। पड़ोसी देश युद्ध पर उतारू हैं लोग भी अपने पडोसी घर वालों से मिलकर रहने को तैयार नहीं हैं। हर ओर अशांति, बम, मिसाइल और मौत का तांडव जारी है। ऐसी परिस्थितियों मे जमीन के अंदर से गुस्से की ज्वालामुखी फूट रही है। ऐसे में महायोगी हम सब से कहने आये हैं, कि अब आगे ऐसा नहीं होगा। अब इंसानियत के जागने का समय आ गया है। कलयुग खत्म होने को है और जल्द सतयुग का आरम्भ होगा। फ़िल्म यही मैसेज देती है कि हम धार्मिक, सामाजिक और आंतरिक भेदभाव भूल कर आपसी प्रेम, शांति और वैश्विक एकता की राहों पर चल पड़ें। तभी अच्छे दौर की शुरुआत होगी।

निर्माता निर्देशक राजन लूथरा अपनी फिल्म “महायोगी हाईवे १ टू वननेस” के द्वारा ईश्वर का यही सन्देश लोगों तक पहुंचा रहे हैं कि आपसी प्यार व सद्भाव और एकता में ही ईश्वर बसते हैं। फ़िल्म में अमेरिका के शहरों सैनफ्रांसिस्को, लॉस एंजेल्स की झलकियां आकर्षक दिखती हैं वहीं हरिद्वार और केदारनाथ की खूबसूरत लोकेशन भी मन मोह लेती है। समाज के लिए जरूरी ऐसे सिनेमा को देखा जाना चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

ममता मशीनरी लिमिटेड की इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग 19 दिसंबर को खुलेगी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/(अनिल बेदाग) मुंबई 14 दिसंबर 2024। ममता मशीनरी लिमिटेड गुरुवार, 19 दिसंबर, 2024 को इक्विटी शेयरों के अपने आरंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव के संबंध में बोली प्रस्ताव अवधि खोलेगी। ऑफर का मूल्य बैंड 230 से ₹ 243 प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। मूल्य बैंड में प्रति […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब