नए साल पर ‘किंग’ को लेकर शाहरुख खान देंगे बड़ा तोहफा! इस वजह से फैंस ने लगाए कयास; निर्देशक ने भी दी हिंट

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 30 दिसंबर 2025। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ की तैयारियों में लगे हुए हैं। ‘किंग’ को साल 2026 में रिलीज होने वाली सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। हालांकि, अभी तक फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म 2026 में रिलीज हो सकती है। इस बीच अब शाहरुख खान को रिकॉर्डिग स्टूडियो जाते देखा गया। जिसके बाद फैंस में ‘किंग’ को लेकर एक बार फिर उत्साह बढ़ गया है। फैंस ऐसी उम्मीद जता रहे हैं कि नए साल पर ‘किंग’ को लेकर कोई सरप्राइज मिल सकता है।

‘किंग’ पर काम कर रहे शाहरुख
वायरल हुई तस्वीरों और वीडियोज में शाहरुख को फिटेड सफेद टी-शर्ट और कार्गो पैंट पहने, सिर पर बीनी टोपी लगाए देखा गया। स्टूडियो में अंदर जाते समय उन्होंने सनग्लासेस पहने हुए थे। हालांकि, अभिनेता क्या रिकॉर्ड कर रहे थे, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन उनके स्टूडियो में आने के समय को देखते हुए प्रशंसकों का मानना है कि वो अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ के पोस्ट-प्रोडक्शन क्लिप पर काम कर रहे होंगे। हालांकि, इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने शाहरुख को पैपराजी से बचान का प्रयास किया और उनके सामने छाता लगाया। लेकिन शाहरुख की झलक कैमरे में कैद हो गई। अब फैंस को उम्मीद है कि नए साल पर उन्हें शाहरुख की तरफ से ‘किंग’ से जुड़ा कोई सरप्राइज मिल सकता है।

शाहरुख के बर्थडे पर सामने आया था फर्स्ट लुक
पिछले महीने शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने ‘किंग’ से शाहरुख के लुक की झलक दिखाई थी। इस फर्स्ट लुक में शाहरुख एक्शन अवतार में काफी डैशिंग लग रहे थे। इसके सामने आने के बाद फैंस फिल्म को लेकर और भी उत्साहित हैं। हालांकि, इसके बाद से किंग को लेकर मेकर्स की ओर से कोई अपडेट नहीं आया है। अब फैंस ऐसी उम्मीद लगा रहे हैं कि अगली बड़ी घोषणा नए साल के दिन हो सकती है।

सिद्धार्थ ने भी दिया था हिंट
शाहरुख खान को स्टूडियो में देखे जाने से एक दिन पहले फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने एक शेर के मोहरे की तस्वीर साझा की थी, जिसके सिर पर मुकुट था। अब शाहरुख को रिकॉर्डिंग स्टूडियो में देखकर फैंस ऐसी अटकलें लगा रहे हैं कि मेकर्स मोशन पोस्टर के साथ 1 जनवरी को फिल्म की रिलीज डेट घोषित कर सकते हैं। 

नजर आएगी बड़ी स्टारकास्ट
सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित ‘किंग’ में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी पहली बार नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में एक बड़ी स्टारकास्ट दिखाई देगी। इसमें दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत और जैकी श्रॉफ समेत कई स्टार्स के नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

नशेड़ियों का आतंक: घर से खींचकर युवक की पिटाई, सिर-सीने में गंभीर चोटें; शाम होते ही सड़क पर निकलना मुश्किल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 30 दिसंबर 2025। कोतवाली थाना अंतर्गत इमली डुग्गू में संजय यादव का परिवार निवास करता है। जो निजी कंपनी में काम करता है। देर शाम काम कर वो घर वापस लौटा। इस दौरान घर के बाहर नशेड़ी युवक गाली-गलौज कर रहे थे। उन्हें मनाकर वो अंदर […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान