नशेड़ियों का आतंक: घर से खींचकर युवक की पिटाई, सिर-सीने में गंभीर चोटें; शाम होते ही सड़क पर निकलना मुश्किल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 30 दिसंबर 2025। कोतवाली थाना अंतर्गत इमली डुग्गू में संजय यादव का परिवार निवास करता है। जो निजी कंपनी में काम करता है। देर शाम काम कर वो घर वापस लौटा। इस दौरान घर के बाहर नशेड़ी युवक गाली-गलौज कर रहे थे। उन्हें मनाकर वो अंदर चला गया और गेट बंद कर रहा था। उसके बाद छह से अधिक युवक आये और उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। चीखपुकार मचाने पर घर पर मैजूद और अन्य सदस्य बाहर निकले और बीच बचाव करने लगे। इस दौरान उनके साथ भी मारपीट करने लगे। घायल युवक संजय ने बताया कि उसे घर के गेट से मारते हुए रोड पर ले आए और फिर पिटाई करने लगे। मारपीट करने वाले युवक हाथ में चाकू भी रखे हुए थे। मारपीट करने के बाद वो लहूलुहान हो गया और उसके सिर हाथ और सीने में चोंट आई है।

बताया जा रहा है कि संजय पर महेश साहिल बिट्टू छोटू पांडे विजय पांडे उमेश सागर व अन्य लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। अंदरूनी चोटों के साथ ही संजय के सिर पर भी गंभीर चोट लगी है। संजय ने बताया कि युवा के नशा करते हैं और आए दिन इस तरह की घटना को अंजाम देते रहते हैं। संजय के भाई विजय ने बताया के मारपीट करने वालों को किसी का भय नहीं था वो आदतन नशेड़ी है, जो गोली का नशा करते हैं। युवकों का इतना आतंक है कि शाम होते ही महिलाओं और बच्चों का निकलना मुश्किल हो जाता है। डर के साये में वो और उसका परिवार जीने को मजबूर है। इसकी शिकायत कोतवाली थाना पुलिस से करने के बाद पीड़ित परिवार ने कहा है फिलहाल उसे जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है और उपचार जारी है।

Leave a Reply

Next Post

भोरमदेव पर्यटन कॉरिडोर: एक जनवरी को 146 करोड़ की परियोजना का भूमिपूजन, डिप्टी CM ने लिया तैयारियों का जायजा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कबीरधाम 30 दिसंबर 2025। एक जनवरी को छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास को नई दिशा देने वाले भोरमदेव पर्यटन कॉरिडोर का भूमिपूजन होने जा रहा है। लगभग 146 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना का भूमिपूजन केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री विष्णुदेव […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी