घर मिली मां-बेटी और बेटे की लाश; पुलिस बोली- दोनों बच्चों की हत्या कर फंदे से झूल गई महिला

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नालंदा 18 अगस्त 2024। नालंदा में दिलदहला देने वाली घटना हुई है। परिवार के तीन लोगों की लाश मिली। तीनों के गले पर जख्म के निशान हैं। पुलिस को आशंका है कि महिला ने पहले बेटे और बेटी को फांसी लगाकर मार डाला फिर खुद आत्महत्या कर लिया। घर के बाद से महिला का पति भी फरार है। महिला के मायके वाले उसपर ही तीनों की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई। पुलिस ने एफएसएल की टीम को भी जांच के बुलाया है। पुलिस ने मरने वालों की पहचान  हिलसा थाना क्षेत्र के भट्ठबीघा गांव निवासी जितेंद्र यादव की सरिता देवी (35) उनकी बेटी प्रिया कुमारी (10) और बेटा प्रिंस कुमार (12) के रूप में की गई है। त

पति और पत्नी में काफी दिनों से विवाद चल रहा था
बताया जा रहा है कि सरिता देवी का मायका नालंदा जिला के पीर बीघा ओपी अंतर्गत पीर वीघा में है। करीब 15 साल पूर्व शादी हुई थी। घर में पति पत्नी दो बच्चों के अलावा जितेंद्र यादव का बड़ा भाई रहता है। जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह भी इस घटना के बाद फरार है। पति खेती बाड़ी का काम करता है। लोगों का कहना है कि पति और पत्नी में काफी दिनों से विवाद चल रहा था। लोग जितेंद्र पर ही तीनों की हत्या की आशंका जता रहे हैं। 

पति की तलाश में छापेमारी चल रही है
हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि सुबह करीब 9:00 बजे घटना की जानकारी प्राप्त हुई। इसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जहां देखा कि महिला फंदे से लटकी हुई एवं दो बच्चे फर्श पर पड़े हुए हैं। जिनके गले में काले निशान हैं। प्रतीत हो रहा है कि उनकी गला दबाकर हत्या किया गया है।  प्रारंभिक जांच में पता चला कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद होता था। सुबह पति खेत पर चला गया था। उसी क्रम में महिला द्वारा यह घटना की गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है। एफएसएल की टीम को बुलाया गया एवं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बिहार से सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। परिजन के द्वारा पति पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। फिलहाल पति फरार है। उसकी तलाश में छापेमारी चल रही है। 

Leave a Reply

Next Post

जयपुर के दो अस्पतालों में बम की सूचना से हड़कंप, पुलिस-बम निरोधक दस्ते अलर्ट पर, जांच जारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   जयपुर 18 अगस्त 2024। जयपुर के जवाहर नगर स्थित मोनी लेक हॉस्पिटल में बम की सूचना मिलने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। शनिवार को मेल के जरिये हॉस्पिटल में बम प्लांट होने की खबर दी गई थी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी