अररिया में ड्यूटी कर रहे होमगार्ड जवान की मौत, मधेपुरा में वोट का बहिष्कार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 07 मई 2024। इस बार इन पांचों लोकसभा क्षेत्र में कुल 54 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इन पांचों सीटों पर कुल 98 लाख 60 हजार 377 वोटर हैं। कुल 9848 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। अररिया जिला अन्तर्गत पलासी प्रखंड के उत्कमित मध्य विधालय पचैली में चुनाव डयूटी पर तैनात होमगार्ड जवान महेन्द्र साह अचानक बीमार हो गये। आननफानन में उन्हें उपचार हेतु सदर अस्पताल अररिया लाया गया। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। महेंद्र साह सीतामढ़ी में पदस्थापित थे। मतदान ड्यूटी करने अररिया आए थे। 

मतदान केंद्र से बाहर निकलते ही दिखाया जीत का सिंबल
सुपौल लोकसभा के निवर्तमान सांसद सह एनडीए के जदयू उम्मीदवार दिलेश्वर कामैत ने त्रिवेणीगंज विधनसभा क्षेत्र के लक्ष्मीनिया स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बूथ संख्या 237 पर परिवार के साथ मतदान किया। मतदान के बाद मतदान केंद्र से बाहर निकलते ही उन्होंने जीत का सिंबल दिखाया। उन्होंने कहा कि मैंने मतदान किया है। हमारे संसदीय क्षेत्र की जनता एकजुट होकर एनडीए के पक्ष में आज अपना मतदान कर रही है। मेरे पक्ष में वोट दे रही है। वर्ष 2019 में मैं पौने तीन लाख मत से विजयी हुआ था। इस बार 5 लाख से अधिक मतों के मार्जिन लेकर मैं विजयी होऊंगा। मेरी जीत होगी। जनता मुझे एक जुट होकर मत दे रही है। जनता से एक ही अपील है कि एकजुट होकर विकास को मत दीजिए। विकास ही हमारा लक्ष्य है।

सांसद संजय झा ने किया मतदान
 राज्यसभा सांसद संजय झा अपने गांव अररिया संग्राम में मतदान करते पहुंचे। वह आम लोगों की तरह कतार में खड़े हुए। अपनी बारी आने का इंतजार किया। इसके बाद मतदान किया। 

बिहार में 11 बजे तक कुल 24.41 प्रतिशत
निर्वाचन आयोग ने तीसरे चरण की पांच लोकसभा सीटों के लिए सुबह 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। सबसे अधिक सुपौल में 25.98 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद अररिया में 25.97 प्रतिशत, मधेपुरा में 23.31 प्रतिशत, खगड़िया में 24.49 प्रतिशत और झंझारपुर में 22.39 प्रतिशत मतदान हुआ है। कुल मतदान 24.41 प्रतिशत हुआ। 

ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया
सुपौल संसदीय क्षेत्र के बूथ संख्या 137 पर सूबे के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने तीसरे चरण में बिहार की तमाम 5 सीटों पर  एनडीए की जीत का दावा किया। कहा कि विरोधी सिर्फ खोखला दावा कर रहे हैं। बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए जीत दर्ज करेगी। वहीं गिरते मतदान प्रतिशत को लेकर दावा किया कि भीषण गर्मी के कारण पहले दो फेज वोटिंग कम हुई है। आज मौसम सुहावना है, लिहाजा वोटिंग की  प्रतिशत में बढ़ोतरी होगी।

मधेपुरा में वोट का बहिष्कार
मधेपुरा प्रखंड के मदनपुर पंचायत के वार्ड 11 में उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय मैनिरही के बूथ संख्या 187 पर लोगों ने वोट बहिष्कार कर दिया है। सुबह से अब तक लोग मतदान के लिए नहीं गए हैं। सड़क की मांग को लेकर लोगों ने वोट नहीं देने का निर्णय लिया है। लोगों ने कहा कि यहां से जिला मुख्यालय दूरी मात्र 3 किलोमीटर है, फिर भी उनलोगों की समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। बूथ पर तैनात पीठासीन पदाधिकारी ने बताया कि सुबह से अब तक मात्र पांच लोगों ने मतदान किया है। मैनिरही बूथ संख्या 187 पर मतदाताओं की संख्या 1062 है।

पत्नी के साथ मतदान के लिए पहुंचे सुपौल डीएम
सुपौल संसदीय क्षेत्र के बूथ संख्या 144 पर निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार ने पत्नी के साथ पहुंच कर अपना वोट डाला। उन्होंने हम लोगों से भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। डीएम ने सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड क्षेत्र में पीठासीन अधिकारी के निधन को लेकर भी दुख जताया। बताया कि दो जगहों से वोट बहिष्कार की सूचना मिली थी, जिसे तत्काल बातचीत कर लोगों को वोटिंग के लिए तैयार किया गया है।

लोग कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे
लोकसभा चुनाव के दौरान खगड़िया में पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की भीड़ अहले सुबह से ही देखी गई। लोग कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। जिसमें युवाओं और महिलाओं की ज्यादा भागीदारी देखी गई है। वही बुजुर्गों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इधर चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त की गई है।

Leave a Reply

Next Post

चार घंटे में 30.21% मतदान, मुरैना में प्रत्याशी नजरबंद, शराबी अफसर निलंबित

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 07 मई 2024। मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। प्रदेश चरण में आज नौ सीटों पर मतदान है। इन सीटों पर 127 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला एक करोड़ 77 लाख 52 हजार से अधिक मतदाता […]

You May Like

पश्चिम बंगाल की 7 लोकसभा सीटों पर सोमवार को मतदान, 88 उम्मीदवार हैं चुनावी मैदान में....|....प्रयागराज में राहुल और अखिलेश की सभा में मची भगदड़, कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुसे, कई घायल....|....सिम्स अस्पताल को मिली एक और बड़ी कामयाबी....|....सीएम विष्णुदेव साय ने प्रियंका गांधी पर बोला हमला: कहा- आसानी से नहीं जाएगी 70 सालों से झूठ बोलने की बीमारी....|....रायपुर के पास शालीमार एक्सप्रेस के एसी कोच में गिरा बिजली खंभा: यात्री का कटा हाथ, नाबालिग के आंख में आई चोट....|....सीएसके के बाहर होने के बाद खुद पर गुस्सा करते दिखे एमएस धोनी....|....मोदी ने 10 साल में छोटे व्यापारियों के लिए कुछ नहीं किया, गलत जीएसटी लागू करने से कई व्यापार खत्म हो गए : राहुल गांधी....|....'कांग्रेस और जेएमएम जैसे दलों को सिर्फ अपने भ्रष्टाचार से मतलब है', जमशेदपुर रैली से पीएम मोदी का हमला....|....​"पीएम मोदी खत्म हो गए हैं, इसलिए बार-बार बिहार आ रहे", प्रधानमंत्री के बिहार दौरे पर लालू यादव का तंज....|....प्रियंका गांधी ने रायबरेली में विभिन्न पवित्र स्थानों का किया दर्शन, भाई की सफलता के लिए की मांगी दुआ