सोनू सूद के नाम पर रखा गया भारत की सबसे बड़ी थाली का नाम

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 19 फरवरी 2023। आम जनता के मसीहा, सोनू सूद को एक बार फिर रेस्तरां ने सम्मानित किया गया, हैदराबाद के कोंडापुर के पास स्थित गिस्मत जेल मंडी ने सबसे बड़े दिल वाले व्यक्ति के लिए उनकी सभी 17 शाखाओं में भारत की सबसे बड़ी प्लेट ‘सोनू सूद प्लेट’ लॉन्च की। सोनू सूद ने जिस्मत जेल मंडी रेस्तरां की भोजन के क्षेत्र में इस तरह के एक अभिनव विचार के साथ आने के लिए सराहना की, जो लोगों के बीच खुशी को बढ़ाएगा। रेस्तरां के संस्थापक गौतमी चौधरी ने यह भी कहा कि इसका नाम अभिनेता सोनू सूद के नाम पर रखा गया है क्योंकि अभिनेता का दिल बड़ा है।

सोनू सूद की थाली की बात करें तो इसमें एक परिवार के 12 सदस्य एक साथ दावत का मजा ले सकते हैं। इसमें कई तरह के व्यंजन भी होते हैं जो हमें मदहोश कर देते हैं। यह अनोखा कांसेप्ट पहले ही आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में जबरदस्त सफलता प्राप्त कर चुका है। परिवारों ने सोनू सूद की थाली खाने के लिए रेस्तरां में भीड़ लगा दी है और मन लगाकर इसका आनंद लिया जा रहा है। लॉन्च के समय, अभिनेता की एक झलक पाने, सेल्फी क्लिक करने और उनके लगातार किए जा रहे मानवीय कार्यों के लिए धन्यवाद देने के लिए प्रशंसक रेस्तरां में मौजूद थे।

Leave a Reply

Next Post

निर्माता निर्देशक राहील अली, संजय सैनी व तनुप्रिया सिंह परमार अभिनीत म्युज़िक वीडियो "तेरी गलियों में" रिलीज़

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 19 फरवरी 2023। निर्माता निर्देशक राहील अली, संगीतकर गायक टीनू पुरोहित और संजय सैनी व तनुप्रिया सिंह परमार के अभिनय से सजा खूबसूरत म्युज़िक वीडियो “तेरी गलियों में” बी 4यू द्वारा रिलीज कर दिया गया है, जिसे दर्शकों का खूब अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव