एक्सेल एंटरटेनमेंट की फुकरे 3 होगी 7 सितंबर को रिलीज़ होगी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

अनिल बेदाग/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मुंबई 24 जनवरी 2023। आखिरकार, एक लंबे इंतजार के बाद, एक्सेल एंटरटेनमेंट ने बॉलीवुड की अपनी सबसे सफल और बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फ्रेंचाइजी  फुकरे 3 की रिलीज डेट का एलान कर दिया है, जोकि 7 सितंबर 2023 को कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। हंसी और ठहाकों के बीच, यह कहना बहुत सही है कि फुकरे 3 दर्शकों के बीच अपने बढ़ते क्रेज के लिए निश्चित रूप से नए स्टैंडर्ड सेट करेगी।  ‘फुकरे 3’ में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी हैं। फिल्म मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्देशित और रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित हैजबकि निर्माताओं ने इसकी प्रोग्रेस के बारे में लगातार अपडेट के साथ फुकरे 3 की प्रत्याशा को बढ़ाया है, आज फाइनली वो फिल्म के रिलीज डेट की बड़ी घोषणा के साथ सामने आ चुके हैं जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। 7 सितंबर 2023 को रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार, रिलीज की तारीख की घोषणा दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।

फुकरे फ़्रैंचाइज़ी ने हमेशा सफलता हासिल की है और फिल्म के दूसरा पार्ट, ‘फुकरे रिटर्न्स’ बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी सक्सेस हासिल की थी। इसके बाद, फ़्रैंचाइज़ी की लोकप्रियता ने डिस्कवरी किड्स चैनल पर ‘फुकरे बॉयज़’ नाम की एनिमेटेड सीरीज़ का निर्माण किया, जिसने फिल्म के अनूठे किरदारों को छोटे बच्चों के लिए टीवी स्क्रीन पर फिर से जीवंत कर दिया।

2013 में अपने पहले पार्ट के रिलीज होने के बाद से, फुकरे ने हमेशा जनता से अपार प्यार हासिल किया है और अपने सफल पार्ट्स के साथ नई ऊंचाइयों को छुआं है, जिसने इसे लोगों द्वारा बनाई गई फ्रेंचाइजी में से एक बना दिया है। फ्रेंचाइज़ी ने विशेष रूप से युवाओं के बीच अपनी जगह बनाई है, फिल्म का दिल्ली कनेक्शन हमेशा फिल्म की आत्मा रहा है जिसने जनता से अपार प्यार पाया। फिल्म ने अब तक एक अविश्वसनीय यात्रा की है जिसने दर्शकों को चूचा, पंडित जी, भोली पंजाबन जैसे कुछ सबसे पसंदीदा और आइकोनिक ऑन-स्क्रीन किरदार दिए हैं, जो फुकरे 3 में पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं।

एक्सेल एंटरटेनमेंट, जिसकी सह-स्थापना फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने की थी, ने जेडएनएमडी, दिल चाहता है, डॉन, डॉन 2 जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ दर्शकों को एंटरटेन किया है। हाल में प्रोडक्शन हाउस सबसे बहुप्रतीक्षित जी ले जरा के लिए कमर कस रहा है।

Leave a Reply

Next Post

मुंबई में माही बीज महोत्सव 2023 का आयोजन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           मुंबई 24 जनवरी 2023। सीखी विकास मंडल की तरफ माही बीज त्योहार मनाया गया। इस अवसर पर आईमाता की विशाल माही बीज महोत्सव 2023 में बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष व युवा-बच्चों ने सहभागिता की। ग्राम की गलियां आईमाता के जयकारों से गूंज उठी। सुबह […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण