टी-सीरीज़ ने फोक गीत को बढ़ावा देने के लिए ‘मिट्टी’ को किया लॉन्च

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 08 अगस्त 2023। एशिया  के लीडिंग म्यूजिक  लेबल, टी-सीरीज़ ने अपनी नई म्यूजिक प्रॉपर्टी , ‘मिट्टी’ के लॉन्च की घोषणा की है जो पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और भारत के विभिन्न हिस्सों के फोक म्यूजिक को एक्स्प्लोर करेगा और उन्हें ट्रिब्यूट देगा। इस नए प्रोजेक्ट की शुरुआत ‘पंजाब के फोक  वाइब्स’ के साथ हुई है  , जो पंजाबी लोक के लिए एक गीत है, जिसका उद्देश्य आगामी और नवोदित प्रतिभाओं को उनकी उल्लेखनीय संगीत प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। ‘मिट्टी: फोक वाइब्स ऑफ पंजाब’ आठ लोकप्रिय ट्रैकों को एक्सप्लोर करते हुए प्रस्तुत कर रहा  है, “दिन शगना,” “चित्त कुक्कड़ ,” “मधानिया,” “बाजरे दा सिट्टा ,” “कांगी वनवाँ ,” “दमा दम  मस्त कलंदर ,” “बोल मिट्टी देया बावेया,” और “जुगनी” जैसे कुछ खूबसूरत  क्लासिक्स को  संगीतकार मनन भारद्वाज ने  नया टच दिया है। इनमें से प्रत्येक सदाबहार धुन को टी-सीरीज़ स्टेजवर्क्स अकादमी के प्रतिभाशाली छात्रों द्वारा उत्साहपूर्वक गाया गया है।  

टी-सीरीज़ के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक भूषण कुमार ने परियोजना के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “टी-सीरीज़ में, हमने हमेशा संगीत के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने में विश्वास रखा है। ‘मिट्टी’ हमारे लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह न केवल मनमोहक लोकगीतों को ट्रिब्यूट देता है बल्कि युवा और महत्वाकांक्षी प्रतिभाओं के लिए एक लॉन्चपैड भी प्रदान करता है।”

Leave a Reply

Next Post

पत्नी द्वारा पति को 'काला' कहना, बन सकता है तलाक का आधार, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बेंगलुरु 08 अगस्त 2023। कर्नाटक हाईकोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा है कि पत्नी द्वारा पति को काला कहकर उसका अपमान करना, क्रूरता है इसके आधार पर तलाक को मंजूरी दी जा सकती है। हाईकोर्ट ने यह टिप्पणी करते हुए एक दंपति के तलाक को […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण