रायपुर कैपिटल ऑफ क्राइम बन गया है

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 29 अगस्त 2024। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में हत्या और चाकूबाजी, लूट, डकैती की घटनाएं रुक नहीं रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के बावजूद भी सरकार की नींद नहीं टूट रही है। प्रदेश में रोज आपराधिक घटनायें बढ़ते जा रही है। बलात्कार, लूट, चाकूबाजी, चैनस्नेचिंग, गुंडागर्दी की खबरों से अखबार भरा पड़ा है। गैंगवार हो रहे हैं, सरेआम चाकुओं से गोदकर हत्यायें हो रही है। नशे का कारोबार 8 माह में पूरे प्रदेश में फैल गया है, स्वयं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राज्य में गांजा की खपत पर चिंता जाहिर कर चुके है। भाजपाई दृष्टिदोष का शिकार हो गये है। उन्हें आम आदमी की परेशानी दिखाई नहीं पड़ रही है। सत्ता के मद में भाजपाई जनसरोकारों को भूल बैठे है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि रायपुर कैपिटल ऑफ क्राइम बन गया है। राजधानी में सड़क पर भी महिलायें सुरक्षित नहीं है। ऐसा कोई दिन नहीं है जब हत्या, लूट, चाकूबाजी की घटना नहीं होती है। रायपुर तो चाकूपुर बन गया है। कल ही एक युवक को बदमाशों ने मरणासन्न होते तक पीटा, वहीं एक अन्य युवक की हत्या कर दी गयी। प्रदेश का ऐसा कोई शहर नहीं है जहां रोज खूनी वारदात नहीं होती हो। पुलिस अपना मूलकाम अपराधों पर अंकुश लगाने के बजाय सरकार की चाटुकारिता में लगी है। भाजपा राज में पुलिस अपना मूल कार्य अपराधों पर नियंत्रण करना छोड़ राजनैतिक षड़यंत्र करने में व्यस्त है। सत्तारूढ़ दल के संरक्षण में अपराधी बेलगाम हो गये है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 8 महीने की साय सरकार में प्रदेश में कानून व्यवस्था खस्ताहाल हो गई है, 8 माह में ही राजधानी में गोलीबारी की 4 घटना हुई है। अंतर्राज्यीय गैंगस्टर राज्य में पैर पसार रहे है, सरकार है की मूकदर्शक बनी हुई है। 8 माह में राज्य में हत्या की 600 से अधिक बलात्कार तथा छेड़छाड़ की 3094 घटनायें, अपहरण 251, हत्या के प्रयास 700 घटनायें हुई है। राजधानी में 4 गोलीबारी की घटना हो गयी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 2018 के पहले भी भाजपा की रमन सरकार में पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं में अराजकता का माहौल था। अवैध कारोबार, भू-माफिया, रेत माफिया, गांजा तस्कर, ड्रग्स तस्कर, मानव तस्करों का बोलबाला था। आज फिर वही स्थिति निर्मित हो गई है। कांग्रेस सरकार में जो मजबूत कानून व्यवस्था था उसे 8 महीने में ही साय सरकार ने पलीता लगा दिया है।

Leave a Reply

Next Post

जम्मू-कश्मीर में तीन जगहों पर एनकाउंटर: कुपवाड़ा में तीन आतंकियों के मारे जाने की खबर, राजौरी में मुठभेड़ जारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जम्मू 29 अगस्त 2024। कुपवाड़ा में दो अलग-अलग मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है। सुरक्षाबलों ने माछिल में दो और तंगधार में एक आतंकी के मार गिराया है। कुपवाड़ा में अभी मुठभेड़ जारी है। वहीं, राजौरी में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक