सत्ता छिन जाने के बाद भी मुख्यमंत्री निवास खाली नहीं करना बघेल की सत्तालोलुपता का परिचायक : भाजपा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर का कटाक्ष : मुख्यमंत्री निवास में अनधिकार रहने से बघेल फिर से मुख्यमंत्री नहीं बन जाएंगे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 03 जनवरी 2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मुख्यमंत्री निवास खाली नहीं किए जाने पर तंज कसा है। ठाकुर ने कहा कि सत्ता छिन जाने के बाद भी मुख्यमंत्री निवास खाली नहीं करना बघेल की सत्तालोलुपता का परिचायक है। यह जनादेश का खुला अपमान है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बघेल सत्ता जाने के बाद भी सत्तालोलुपतावश मुख्यमंत्री निवास छोड़ नहीं रहे हैं। ठाकुर ने कटाक्ष किया कि बघेल को पता होना चाहिए कि मुख्यमंत्री निवास में अनधिकार रहने से वे फिर से मुख्यमंत्री नहीं बन जाएंगे। ठाकुर ने याद दिलाया कि जब खुद की कांग्रेस की सरकार में बघेल मुख्यमंत्री बने थे तो भाजपा सरकार के तीन बार के मुख्यमंत्री रहे डॉ. रमन सिंह से बंगला खाली करवाने के लिए बघेल राजनीतिक वैमनस्यता और राजनीतिक ओछेपन की हदें भुला बैठे थे। अब बघेल को आत्म चिंतन करना चाहिए कि क्यों वह मुख्यमंत्री निवास को छोड़ नहीं रहे हैं?

Leave a Reply

Next Post

सुप्रीम कोर्ट का सेबी की जांच में दखल से इनकार, कहा- तीन महीने में जांच पूरी करे नियामक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 03 जनवरी 2024। सुप्रीम कोर्ट ने हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों पर सेबी की जांच में दखल देने से इनकार किया है। तीन जजों की बेंच ने अदाणी समूह पर हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों से जुड़े मामले में फैसला सुनाया है। अदालत ने सेबी को 22 मामलों […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड