सीएम साय ने 223.88 करोड़ के 66 विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन, अहमदाबाद हादसे पर जताया दुख

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 13 जून 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरबा प्रवास के दौरान 223.88 करोड़ रुपये की लागत से 66 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसमें 24.11 करोड़ रुपये के 16 कार्यों का लोकार्पण और 199.77 करोड़ रुपये के 50 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मीडिया से बातचीत में सीएम साय ने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि इसमें बड़ी संख्या में लोग सवार थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिला प्रशासन और पुलिस सतर्क है और कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्था सुचारू रही।

कार्यक्रम में डिप्टी सीएम अरुण साव, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, कलेक्टर अजीत वसंत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी उपस्थित रहे। सीएम और डिप्टी सीएम का पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। सीएम ने कोरबा जिला जेल के समीप ऑडिटोरियम में रानी अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति का लोकार्पण किया और सभा को संबोधित करते हुए उनके जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला।

Leave a Reply

Next Post

झामुमो का केंद्र पर तीखा हमला, कहा- मोदी सरकार के 11 वर्षों ने झारखंड की पीड़ा को बढ़ाया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 13 जून 2025। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बुधवार को केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 11 साल पूरे होने पर तीखा हमला बोला। पार्टी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के इन 11 वर्षों ने झारखंड के आम लोगों की समस्याओं को कम […]

You May Like

ब्रिक्स के लिए दिल्ली तैयार: 15,000 जवान रहेंगे तैनात....|....जौहर विवि को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड....|....इंदौर में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत....|....फर्जी दस्तावेजों से कर ली विदेश यात्रा....|....सीआरपीएफ हेडक्वार्टर में घुस आया 20 फीट लंबा अजगर....|....मां की तलाश में जंगल में भटक रहा नन्हा गजराज....|....तेज रफ्तार हाइड्रा ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 3 साल की मासूम की मौत....|....यूएस ओपन 2026: सबालेंका ने पेगुला को हराया....|....भारत के एनसीसी कैडेट्स पहुंचे सिंगापुर....|....ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट में गहराया संकट