भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक: मिशन 2024 की रणनीति बनाएगी भाजपा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज से

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 16 जनवरी 2023। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव और उससे पहले इसी साल सत्ता का सेमीफाइनल माने जा रहे दस राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कसना शुरू कर दिया है। सोमवार से शुरू हो रही पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मिशन 2024 और विधानसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा होगी। बैठक में पीएम मोदी, 35 केंद्रीय मंत्री, 12 राज्यों के मुख्यमंत्री, 37 राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों के अध्यक्ष हिस्सा लेंगे। पार्टी महासचिव विनोद तावड़े के मुताबिक दोपहर बाद चार बजे से शुरू हो रही बैठक से पहले राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक होगी। इसमें कार्यकारिणी में पेश किए जाने वाले प्रस्तावों पर चर्चा होगी। बैठक की शुरुआत पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अध्यक्षीय भाषण तो समापन पीएम मोदी के संबोधन से होगा। ब्यूरो

बैठक से पहले पीएम मोदी का भव्य रोड शो
भाजपा सूत्रों के अनुसार कार्यकारिणी की बैठक से ठीक पहले पीएम नरेंद्र मोदी पटेल चौक से बैठक स्थल एनडीएमसी कन्वेंसन सेंटर के बीच भव्य रोड शो करेंगे। एक किमी के रोड शो के दौरान विभिन्न राज्यों के कलाकार उनका स्वागत करेंगे। सड़कों के किनारे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। 

नड्डा का कार्यकाल बढ़ाने के लिए आएगा प्रस्ताव
बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल एक साल बढ़ाने का प्रस्ताव भी पेश किया जाएगा। उनका कार्यकाल इसी महीने समाप्त हो रहा है। सूत्रों का कहना है कि उन्हें एक साल का विस्तार मिलेगा, जिसे संभवत: अगले साल लोकसभा चुनाव तक बढ़ा दिया जाएगा।

विधानसभा और लोकसभा  के लिए अलग-अलग चर्चा
पार्टी सूत्रों के अनुसार विधानसभा और लोकसभा चुनाव की ब्यूहरचना पर अलग-अलग चर्चा होगी। इस साल त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय, कर्नाटक, मिजोरम, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें से ज्यादातर राज्यों में भाजपा या फिर उसके सहयोगी

दलों की सरकार है। बैठक में इन राज्यों में सत्ता बचाने और राजस्थान, छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी पर गंभीर विमर्श होगा। खासतौर से छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव को केंद्र की सत्ता के सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- रूस-यूक्रेन संघर्ष से सीख ले भविष्य के लिए तैयार रहे सेना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 16 जनवरी 2023। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि समय के साथ सुरक्षा चुनौतियों में बदलाव हो रहा है। पिछले 10 सालों में जो सुरक्षा चुनौतियों में बदलाव हम देख रहे हैं, वह बदलाव पिछले 100 सालों के दौरान भी नहीं […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप