कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया और राहुल गांधी 16 को बांसवाड़ा में करेंगे जनसभा, 13 से चिंतन शिविर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जयपुर 05 मई 2022। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी 16 मई को राजस्थान के बांसवाड़ा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। चिंतन शिविर के समाप्त होने के एक दिन बाद जिले के बेणेश्वर धाम में यह जनसभा आयोजित की जाएगी। बेणेश्वर धाम सोम, माही और जाखम के संगम पर स्थित है। यह आदिवासी लोगों का तीर्थ स्थान है।

बता दें कि उदयपुर में 13 से 15 मई तक कांग्रेस के नव संकल्प चिंतन शिविर का आयोजन किया जाएगा। तीन दिन चलने वाले इस शिविर के बाद 16 मई को सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बांसवाड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार सोनिया और राहुल गांधी जनसभा से पहले एक पुल का उद्घाटन भी करेंगे। 

ताज अरावली में शिविर का आयोजन  
शहर के ताज अरावली में चिंतन शिविर का आयोजन होगा। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी के ठहरने की व्यवस्था भी यहीं की जा रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अलावा छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी शिविर में मौजूद रहेंगे। पार्टी के 400 से ज्यादा नेता शिविर में भाग लेंगे। इसमें संगठन के पदाधिकारियों के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता सहित अन्य महत्वपूर्ण लोग शामिल होंगे।

Leave a Reply

Next Post

सुरक्षाबलों के लिए चिंता: आतंकी कर रहे बुलेटप्रूफ जैकेट भेदने वाली गोलियों का इस्तेमाल, कश्मीर में अफगानिस्तान से पहुंचे अमेरिकी हथियार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जम्मू कश्मीर 05 मई 2022। कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ के दौरान जवानों के बुलेटप्रूफ जैकेट भेदने वाली अमेरिकी कवच भेदी गोलियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह गोलियां अमेरिकी सेना के अफगानिस्तान में छोड़े गए हथियारों का हिस्सा बताई जा रही हैं। आतंकवादियों ने मेड इन कनाडा […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव