शरीर की गर्माहट को कम करते हैं ये 5 फल, शरीर को मिलते हैं कूलिंग इफेक्ट्स

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 01 मई 2024। गर्मियों के मौसम की चिलचिलाती धूप सेहत बिगाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ती. व्यक्ति धूप की चपेट में आ जाता है तो कई दिनों तक उसे बिस्तर पकड़ना पड़ जाता है. धूप के कहर से शरीर में पानी की कमी, पेट की दिक्कतें और बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में इस गर्माहट (Heat) से बचे रहना जरूरी होता है. यहां कुछ ऐसे ही फलों का जिक्र किया जा रहा है जो लू से शरीर को बचाने का काम करते हैं और इन फलों के कूलिंग गुण (Cooling Effects) शरीर के तापमान को कम करते हैं. इन्हें सुबह या शाम खाया जा सकता है. इनके वॉटर कंटेट के चलते इन फलों से शरीर डिहाइड्रेट नहीं होता है और धूप से बचा रहता है।

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने वाले फल 

खरबूज – हाई वॉटर कंटेंट वाले खरबूज को डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. गर्मियों में खरबूज खाने पर शरीर को विटामिन ए, बी, डी और आयरन समेत मैग्नीशियम की भी अच्छी मात्रा मिलती है. खरबूज शरीर को ठंडक देने के साथ ही पेट की दिक्कतों को दूर रखता है. खासकर कब्ज से छुटकारा मिलता है।

तरबूज – गर्मियों के मौसम में तरबूज खूब खाया जाता है. इस फल से शरीर को भरपूर मात्रा में हाइड्रेशन मिलता है. इसका स्वाद तो लाजवाब होता ही है, साथ ही तरबूज (Watermelon) सेहत को भी दुरुस्त रखता है. तरबूज विटामिन ए, बी6 और सी का अच्छा स्त्रोत है. इससे शरीर को एंटी-ऑक्सीडेंट्स और अमीनो एसिड्स भी मिलते हैं. साथ ही, शरीर का बढ़ा हुआ तापमान कम होने लगता है सो अलग।

बेल – आमतौर पर बेल को बेलपत्थर कहा जाता है. इस फल का जूस गर्मियों में खूब बिकता है. बेल डाइट्री फाइबर से भरपूर होता है और इससे शरीर को विटामिन सी भी मिलता है. बेल का शरबत पीने पर धूप की मार से बचा जा सकता है।

आम – फलों के राजा आम को गर्मियों में खाने का मजा ही कुछ और है. कई लोग तो गर्मियों का इंतजार सिर्फ इसलिए करते हैं क्योंकि इस मौसम में आम (Mango) खाने को मिल जाते हैं. आम विटामिन, फोलेट, मैग्नीशियम और डाइट्री फाइबर का स्त्रोत तो होता ही है, साथ ही गर्मियों में हाइड्रेटेड रखता है. आम खाने के अलावा इसका जूस, स्मूदी, लस्सी और आइस्क्रीम वगैरह खाई जा सकती है।

केला – सेहत के लिए केला कई तरह से फायदेमंद है और इसे गर्मियों में खाने पर शरीर को ठंडक भी मिलती है. केला शरीर को प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट्स, विटामिन और पौटेशियम भी देता है. इससे शरीर को हाइड्रेशन मिलता है और शरीर स्वस्थ रहता है.

Leave a Reply

Next Post

धूप से हुई टैनिंग को हटाती है यह एक सब्जी, चेहरे से हटने लगते हैं दाग-धब्बे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 01 मई 2024। गर्मियों के मौसम में अक्सर ही त्वचा पर टैनिंग की दिक्कत होने लगती है. टैनिंग होने पर चेहरे पर गहरे दाग-धब्बे नजर आते हैं और त्वचा बेजान दिखने लगती है. टैनिंग हाथ-पैरों, चेहरे और गर्दन और गले को ज्यादा प्रभावित करती है. […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर