धूप से हुई टैनिंग को हटाती है यह एक सब्जी, चेहरे से हटने लगते हैं दाग-धब्बे

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 01 मई 2024। गर्मियों के मौसम में अक्सर ही त्वचा पर टैनिंग की दिक्कत होने लगती है. टैनिंग होने पर चेहरे पर गहरे दाग-धब्बे नजर आते हैं और त्वचा बेजान दिखने लगती है. टैनिंग हाथ-पैरों, चेहरे और गर्दन और गले को ज्यादा प्रभावित करती है. ऐसे में इस टैनिंग को कम करने के लिए आलू के रस का इस्तेमाल किया जा सकता है. आलू रसोई की ऐसी सब्जी है जिसका इस्तेमाल खानपान में खूब किया जाता है, लेकिन त्वचा को इससे कुछ कम फायदे नहीं मिलते हैं. आलू को चेहरे पर सही तरह से लगाया जाए तो इससे स्किन को ब्लीचिंग गुण मिलते हैं, एंटी-एजिंग गुण मिलते हैं और झाइयों जैसी दिक्कतें कम होती हैं सो अलग. यहां जानिए किस तरह आलू के रस का इस्तेमाल करें जिससे चेहरे पर नजर आने वाली टैनिंग को कम किया जा सके.। आलू में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, साथ ही यह जिंक, सल्फर और कॉपर का अच्छा स्त्रोत है. इनसे स्किन से टॉक्सिंस हटते हैं और स्किन को टाइटनिंग इफेक्ट्स मिलने लगते हैं. इसके अलावा आलू के रस में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन ए, बी के साथ ही विटामिन सी भी होता है जो त्वचा के लिए फायदेमंद है।

टैनिंग हटाने के लिए सबसे पहले आलू को घिसकर निचोड़ें और इसके रस को चेहरे पर लगाने के लिए कटोरी में निकाल लें. आलू के रस को जस का तस ही रूई में लेकर त्वचा पर मला जा सकता है. इसे 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. टैनिंग कम होने में असर दिखने लगता है. आलू के रस में नींबू का रस मिलाकर लगाने पर भी टैनिंग कम होने लगती है, चेहरे पर जमी डेड स्किन सेल्स निकलती हैं और मैल छूटता है सो अलग।

आलू के रस में दूध मिलाकर भी चेहरे पर लगाया जा सकता है. दोनों चीजों को एकसाथ मिलाएं और चेहरे पर 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. हफ्ते में 3 से 4 बार इस मिश्रण को लगाया जा सकता है। टैनिंग कम करने के लिए आलू के रस से फेस पैक (Face Pack) बनाकर भी लगाया जा सकता है. इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच मु्ल्तानी मिट्टी और एक आलू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं. जरूरत के अनुसार पानी या गुलाबजल डालें. फेस पैक बन जाने के बाद इसे चेहरे पर 15 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. हफ्टे में 2 बार इस फेस पैक को लगाने पर टैनिंग कम होने में असर दिखता है।

आलू का रस और हल्दी भी टैनिंग कम करने में असरदार होते हैं. एक आलू के रस में आधा चम्मच हल्दी डालकर पूरे चेहरे पर लगाएं. इसे गर्दन और गले पर भी मल लें. 15 से 20 मिनट बाद धोकर चेहरा साफ किया जा सकता है।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा कुछ भी प्रचार-प्रसार कर ले, झूठ पर हमेशा भारी पड़ता है सच : सचिन पायलट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अंबिकापुर 01 मई 2024। सरगुजा दौरे पर पहुंचे छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने बुधवार को अंबिकापुर राजीव भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा कुछ भी प्रचार-प्रसार कर ले, झूठ पर हमेशा सच भारी पड़ता है। हमारी एकजुटता भाजपा पर भारी पड़ […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान