लखनऊ हत्याकांड: वेब सीरीज देखकर सीखा था शव काटने का तरीका, बाप के टुकड़े-टुकड़े करने में नहीं कांपे हाथ

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 27 फरवरी 2025। आशियाना के सेक्टर एल में रहने वाले पैथालॉजी संचालक व शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह (49) की हत्या के बाद उनका बेटा अक्षत शव को ठिकाने लगाने के लिए परेशान था। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि शव का वजन ज्यादा होने के कारण वह अकेले उसे कार में लादकर नहीं ले जा सकता था। आरोपी ने वेब सीरिज वध देखा था, जिससे उसने शव को काटने का तरीका सीखा था।

छानबीन में सामने आया कि वेब सीरिज में आरी से शव को काटकर ठिकाने लगाया गया था। अक्षत को यह तरीका बेहतर लगा। आरोपी ने पहले ऑनलाइन चाकू मंगाया था। चाकू से शव को काटने की कोशिश की, लेकिन असफल रहा। इसके बाद वह घर से निकला और दो आरी खरीदकर लाया। आरी से ही उसने शव के टुकड़े कर दिए थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी ने यूट्यूब पर भी शव को ठिकाने कैसे लगाएं… इसके वीडियो देखे थे। यही नहीं, शव को काटने का वीडियो भी उसने देखा था। आरोपी ने हत्या के बाद छोटी बहन कृति से कहा था कि तुम परेशान न हो। मैं सब संभाल लूंगा। बताया जा रहा है कि आरोपी के मन में पिता के प्रति काफी नफरत भरी थी। यही वजह है कि शव के टुकड़े करने में उसके हाथ नहीं कांपे।

पिता ने कुछ भी बोलने से किया इंकार
मानवेंद्र के पिता ने इस पूरे घटनाक्रम में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। अक्षत की मां की आत्महत्या के सवाल पर परिजनों ने कहा कि उनकी बीमारी से मौत हुई थी। कॉलोनी में बृहस्पतिवार को भी सन्नाटा पसरा रहा। लोग तरह तरह की चर्चा करते रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार के लोग कुछ छिपा रहे हैं। यही वजह है कि कई सारे सवालों के जवाब नहीं मिल सके हैं।

सीडीआर से राज खोलेगी पुलिस

पुलिस परिवार के लोगों को कॉल डिटेल खंगाल रही है। मानवेंद्र और अक्षत की सीडीआर से कई राज सामने आएंगे। मानवेंद किन लोगों से बात करते थे, इसके बारे में भी पुलिस पता लगाएगी। हत्या के बाद अक्षत ने किन लोगों से संपर्क किया था इसकी जानकारी भी की जा रही है। यही नहीं, वारदात के समय मकान में मौजूद लोगों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। यह पता लगाया जाएगा कि हत्या में किसी और की संलिप्तता तो नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, अस्पताल में कई दिनों से चल रहा था कैंसर का इलाज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नोएडा 27 फरवरी 2026। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा और विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का लंबी बीमारी के बाद देर रात निधन हो गया है। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में अंतिम […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की