कुसमुंडा खदान में चोरी करने घुसे चोर की करंट की चपेट में आने से मौत, पुलिस जांच में जुटी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 03 जून 2024। कोरबा की कुसमुंडा कोल परियोजना में एक व्यक्ति की जली हुई लाश पाई गई है। खदान के भीतर मौजूद कोल स्टॉक के पास लगे ट्रांसफॉर्मर के नीचे शव देखा गया है। मृतक के कपड़े और शारीरिक बनावट के आधार पर उसकी पहचान ग्राम जेपली निवासी कपूरदास के रुप में की गई है। लाश मिलने की जानकारी मिलते ही कुसमुडा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। पूछताछ के दौरान बात पता चली है, कि मृतक मौके पर केबल चोरी करने पहुंचा हुआ था, जहां ट्रांसफार्मर में लगे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। कुसमुंडा थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई शुरू की जहां मृतक का पहचान कर उसके परिजनों की इसकी सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक हरदी बाजार क्षेत्र का रहने वाला है पिछले तीन दिनों से लापता था इसकी गुमशुदगी हरदी बाजार थाने में दर्ज कराया गया।

मृतक के परिजनों ने बताया कि 24 वर्षीय कपुरदास हरदी बाजार क्षेत्र का रहने वाला है और पिछले दो दिनों से लापता था उसकी काफी खोजबीन की गई जहां रिश्तेदारों को और आसपास गांव में जाकर काफी खोजा गया नहीं मिलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की माने तो लाश दो दिन पुरानी है जिसका पंचनामा कार्यवाही करते हुए परिजनों का बयान दर्ज किया गया आगे की कार्यवाही की जारी है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है जिसके कारण मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Next Post

एग्जिट नहीं मोदी पोल, इंडिया की सरकार में राहुल बनेंगे प्रधानमंत्री : दीपक बैज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 03 जून 2024।। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने एग्जिट पोल को मोदी पोल बताया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस एग्जिट पोल को खारिज करती है. देश में सरकार इंडिया गठबंधन की बनेगी और प्रधानमंत्री राहुल गांधी बनेंगे। दरअसल पीसीसी मुख्यालय में आयोजत प्रेसवार्ता में बैज ने […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी