टूटेगा 45 साल का रिकॉर्ड, साल 2024 में भारत के पास केवल तीन वनडे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 18 अगस्त 2024। फरवरी 2025 में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय क्रिकेट टीम की तैयारी की स्थिति बहुत ही कमजोर नजर आ रही है। 2024 में भारत के पाल केवल तीन वनडे मैच हैं और ये सभी श्रीलंका के खिलाफ खेल के लिए हैं। यह 1979 के बाद किसी एक साल में भारतीय टीम के सबसे कम वनडे मैच होंगे। इससे पहले भारतीय टीम ने साल 1979 में ही पांच से कम वनडे मैच खेले थे। इसके बाद 1980 से अब तक ऐसा कोई साल नहीं रहा, जब भारतीय टीम ने पूरे साल में 5 वनडे भी नहीं खेले हों।

इसके अलावा हाल ही में श्रीलंका के दौरे पर भारत ने एक भी वनडे मैच नहीं जीता। एक मैच टाई रहा और दो मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा। इस तरह 1979 के बाद यह पहला मौका होगा जब भारत बिना किसी वनडे जीत के साल का अंत करेगा। 1979 में खेले गए तीन वनडे मैचों में भी भारत को हार मिली थी। साल 1974 और 1976 में भारत ने दो-दो वनडे खेले थे, लेकिन उन मैचों में भी उसे कोई जीत नहीं मिली। साल 2024 में वनडे फॉर्मेट में भारतीय बल्लेबाजों के लिए सब कुछ उल्टा हो गया है। पिछले साल 2023 में भारतीय बल्लेबाजों ने कुल 19 शतक लगाए थे, जो कि एक साल में उनके सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड था। लेकिन 2024 में भारतीय बल्लेबाजों ने एक भी वनडे शतक नहीं बनाया। साल 1985 के बाद यह पहली बार होगा जब भारतीय बल्लेबाजों के बल्ले से वनडे शतक नहीं निकला।

इसके साथ ही भारतीय टीम को 42 दिन का लंबा ब्रेक मिला है। श्रीलंका के खिलाफ भारत की वनडे सीरीज 7 अगस्त को समाप्त हुई थी। इसके बाद टीम को अगला इंटरनेशनल मैच 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलना है। इस ब्रेक के बाद अगले 4 महीनों में भारत के शेड्यूल में 10 टेस्ट और 7 टी20 मैच शामिल हैं, लेकिन कोई वनडे मैच नहीं है। भारत का अगला वनडे 6 फरवरी 2025 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला जाएगा, जो कि घर में होगा। यह तीन वनडे मैचों की सीरीज होगी और इसके एक हफ्ते बाद चैम्पियंस ट्रॉफी की शुरुआत होगी।

Leave a Reply

Next Post

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया

शेयर करे20 अगस्त को रणनीति बनाने कांग्रेस विधायक दल की बैठक 21 अगस्त को सभी जिलों में देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में धरना प्रदर्शन छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 18 अगस्त 2024। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि 20 अगस्त को विधायक दल […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप