मणिपुर हिंसा में बीजेपी के पूर्व एमएलए समेत 3 गिरफ्तार, ताजा हिंसा में दो घरों में लगाई गई आग

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

इंफाल 23 मई 2023। मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में एक पूर्व विधायक समेत हथियारबंद चार लोगों ने सोमवार को लोगों को अपनी दुकानें बंद करने के लिए बाध्य किया, जिसके बाद एक बार फिर हिंसा भड़क उठी और भीड़ ने दो घरों में आग लगा दी। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हालांकि, आगजनी की इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। खाली पड़े मकानों का उपयोग लोगों को किराये का आवास उपलब्ध कराने के लिए किया जाता था। भीड़ ने एक बदमाश की पिटाई भी की, जबकि अन्य भागने में सफल रहे। तीन लोगों को बाद में हिरासत में ले लिया गया।  मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में से एक पूर्वोत्तर राज्य का पूर्व विधायक है। राज्य में मैतेई और कुकी समुदाय के लोगों के बीच तीन मई से हिंसा की खबरें आ रही हैं। हालांकि, उन्होंने पूर्व विधायक की पहचान नहीं बताई। क्षेत्र में तैनात सेना के जवान घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया और आंसूगैस के गोले दागे जिससे कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर इस घटना का विरोध किया। 

पूर्वी इंफाल जिले में पहले कर्फ्यू में ढील दी गई थी लेकिन इस घटना के बाद उसे कड़ा कर दिया गया। सेना के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने कहा, ‘‘चार हथियारबंद लोगों ने न्यू चेकोन इलाके में दुकानदारों को अपनी दुकानें बंद करने की धमकी दी और बाद में इंफाल पूर्वी जिले के न्यू लैंबुलाने इलाके में चले गए। उनमें से तीन के पास से बंदूकें बरामद हुई हैं। उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया।” देर शाम आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री ने लोगों से निर्दोषों के घरों में आग नहीं लगाने की अपील की। 

उन्होंने कहा, ‘‘हम अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करेंगे… हमने केंद्रीय बलों से सुरक्षाकर्मियों की 20 और कंपनियां मंगाने का भी फैसला किया है।” राज्य में वर्तमान में सेना और असम राइफल्स के करीब 10,000 जवान तैनात हैं। सुरक्षा बल ड्रोन और चीता हेलीकॉप्टरों से हवाई निगरानी कर रहे हैं। राज्य के अंदर और बाहर सोशल मीडिया पर नफरत और दुश्मनी फैलाने वालों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और उन्हें दंडित किया जाएगा। राज्य में हिंसा शुरू होने के बाद से इंटरनेट सेवाएं बंद हैं। आरोप है कि राज्य के बाहर रहने वाले मैतेई और कुकी समुदाय के लोग अपने-अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नफरत फैला रहे हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमें स्थिति सामान्य करने और शांति बहाल करने के लिए एक साथ बैठकर बातचीत करने की जरूरत है।” जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि रविवार और सोमवार की रात एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया जिसने इंफाल पश्चिम जिले के एक गांव में कथित रूप से तीन लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया था। अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मैतेई समुदाय की मांग के विरोध में तीन मई को कई जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ का आयोजन किया गया था जिसके बाद मणिपुर में झड़पें हुईं।

Leave a Reply

Next Post

खत्म हुआ फैंस का इंतजार, ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में मचेगा धमाल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 23 मई 2023। ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 इन दिनों सुर्खियों का विषय है। यह फिल्म इसलिए ज्यादा खास है क्योंकि वॉर 2 के जरिए दक्षिण भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करेंगे। इस दौरान ऋतिक और एनटीआर पहली […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप