कितनी हत्याओं के बाद सरकार मानेगी कानून व्यवस्था नहीं संभल रही – दीपक बैज

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 20 नवंबर 2024। भाजपा सरकार राज्य की राजधानी सहित प्रदेश में अपराधों को रोकने में विफल साबित हो गयी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अपराधी बेखौफ होकर रोज नई घटनाओं को अंजाम दे रहे, पुलिस लकीर पीटती नजर आती है। सरकार में बैठे हुये जिम्मेदार लोग अपराधों पर नियंत्रण की बात करने के बजाय बहानेबाजी और राजनैतिक बयान देकर घटना को नकारने में लगे रहते है। दीपावली के बाद से एक पखवाड़े में राजधानी रायपुर में 17 हत्याएं हो गयी है। आम आदमी रोज-रोज हो रही हत्याओं से दहशत में जी रहा। महिलायें अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है।

छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कल एक ही दिन में राजधानी के विधानसभा के पास आमासिवनी में शराब दुकान के सामने दो-दो हत्याये हुई, पुरानी बस्ती थाने के चंद कदमों की दूरी पर पेट्रोल डालकर एक युवक को जिंदा जला दिया गया, तेलीबांधा में गवाह को धमकाने अपराधियों ने हमला कर दिया, दिनदहाड़े गोलियां चल रही है, गैंगवार हो रहे हैं। दीवाली के दिन ही राजधानी रायपुर में 9 हत्या हुई, दुर्ग में 4 हत्यायें हुई। दीवाली के बाद से लेकर अब तक राजधानी रायपुर में रोज हत्यायें हो रही है लेकिन यह सरकार आपराधिक घटनाओं को रोकने में पूरी तरह नाकाम रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के क्षेत्र में ही बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। मुख्यमंत्री के गृह ब्लाक में नाबालिक स्कूली छात्रा से गैंगरेप हुआ, आरोपी अब तक फरार हैं। कोरबा में स्कूल छात्रा से 5-5 लोगों ने दुष्कर्म किए। भाजपा की सरकार में अपराधी बेखौफ हैं, अपराध बेलगाम हो चुके हैं। अनुभवहीन गृह मंत्री की अकर्मण्यता की कीमत जनता चुका रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का पूरा फोकस कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार में है। घर-घर शराब पहुंचाने “मनपसंद“ ऐप जारी किए गए है, हर तरह के अवैध नशे के कारोबार को सरकार का संरक्षण है जिसके चलते छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया है, बिगड़ती कानून व्यवस्था पर इस सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

यूपी उपचुनाव: मतदान के बीच अखिलेश का भाजपा पर आरोप, कहा- प्रशासन की मदद से वोट करने से रोकने की हो रही कोशिश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   लखनऊ 20 नवंबर 2024। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा प्रशासन पर सपा समर्थकों को वोट देने से रोकने के लिए दबाव बना रही है। सपा समर्थकों को वोट करने से रोका जा रहा है। अधिकारी लोगों को वोट नहीं करने दे रहे हैं। […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी