उत्तराखंड में MP के 26 तीर्थयात्रियों की मौत…:ड्राइवर बोला- स्टेयरिंग फेल होने से खाई में गिरी बस; मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

पन्ना 06 जून 2022। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के 28 लोग उत्तरकाशी जिले के डामटा में हादसे का शिकार हुए हैं। पन्ना के यात्रियों से भरी बस यमुनाघाटी की करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। बताया जा रहा है कि पन्ना जिले के कुछ लोग चारधाम यात्रा के लिए बस बुक कर निकले थे। ये सभी यमुनोत्री जा रहे थे। पन्ना में खबर लगते ही मातम पसर गया है। सीएम शिवराज ने भी शोक जताया है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के पवई, देवेंद्रनगर, पहाड़ीखेड़ा के लोग तीन बसों में सवार होकर तीर्थायात्री निकले थे। इन लोगों ने ऋषिकेश से लोकल बस किराए पर ली थी। जिसमें से यमनोत्री की तरफ जा रही एक बस हादसे का शिकार हो गए। हादसे में बस सवार उदय सिंह और उसकी पत्नी हकी राजा को रेस्क्यू किया गया है। हकी राजा को डामटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। जिसे गंभीर चोटें आई हैं। उदय सिंह को हल्की चोटें हैं।

एडिशनल चीफ सेक्रेटरी ने बताया कि 25 मौतें कंफर्म हो चुकी हैं। तीन की हालत खराब है। दो की तलाश जारी है। बस में 28 यात्री, ड्राइवर, क्लीनर भी थे। तीनों घायलों को घटनास्थल से तीन किमी दूर डामटा ले जाया गया है। जहां बारकोट से सीनियर डॉक्टर पहुंच गए हैं। 

पवई से विधायक प्रहलाद लोधी ने बताया कि कुछ लोगों से बात हुई है, वे सुरक्षित हैं। बसें पवई से गई थीं। घायलों से लगातार संपर्क में हैं। सीएम से भी बात हो रही है, वे भी वहां की सरकार से मदद की बात कर रहे हैं। जो लोग सुरक्षित हैं, वे जीप में थे, और अलग रास्ते पर थे।  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी हादसे पर शोक जताया है। कहा है कि उत्तराखंड के चारधाम यात्रा पर जा रही मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के तीर्थयात्रियों से भरी बस के हादसे का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगतों की आत्मा को शांति दे और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।  

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर चर्चा कर घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और उनके समुचित इलाज की व्यवस्था के लिए कहा है। मुख्यमंत्री पूरी घटना के रेस्क्यू का स्वयं संज्ञान ले रहे हैं और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे उत्तराखंड सरकार के संबंधित अधिकारियों के संपर्क में रहकर घायलों की मदद करने में कोई कमी न रखें। बस हादसे पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने गहरा दुख जताया है। वो लगातार पूरी घटना पर नज़र रखे हुए है। परिजनों से संपर्क में है। उत्तराखण्ड सरकार से भी उन्होंने सम्पर्क किया है। पन्ना के कार्यकर्ताओ से भी कहा कि वो परिजनों की मदद करें। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अभी रात में उत्तराखंड के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ स्थानीय मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह और चार वरिष्ठ अधिकारी उत्तराखंड जाएंगे। रात को देहरादून में पूरे रेस्क्यू और घायलों की व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग के साथ-साथ मुख्यमंत्री सुबह होते ही उत्तरकाशी जिले के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे।

बस में सवार यात्रियों की सूची
राजकुमार (38), राजकुवर (58), मेनकाप्रसाद (56), सरोज (54), बद्रीप्रसाद (63), करणसिंह (62), उदयसिंह (63), हक्की राजा (60), चंद्रकली (61), मोतीलाल (62), बलदेव (77), कुसुमबाई (77), अनिलकुमारी (50), कृष्णबिहारी (69), प्रभा ( 63), शकुंतला (60), पार्वती (62), शीलाबाई (61), विश्वकांत (39), चंद्रकला (57), कंच्छेदीलाल (62), राजाबाई (59), धनीराम (72), कामबाई (57), वृंदाबेन (61), कमला (59), रामसखी ( 63), गीताबाई (55) शामिल हैं। 

Leave a Reply

Next Post

बिलासपुर में पटरी से उतरे मालगाड़ी के छह डब्बे, खंभे क्षतिग्रस्त, कई ट्रेनें प्रभावि

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           बिलासपुर 06 जून 2022। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास रविवार शाम एक मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना में कोई जान-माल का तो नुकसान नहीं हुआ लेकिन रूट बाधित होने के चलते मुंबई-हावड़ा लाइन की कई गाड़ियां प्रभावित हुईं।  घटना […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप