कांग्रेस ‘वोट चोरी’ के खिलाफ चलाएगी एक महीने का हस्ताक्षर अभियान, राजस्थान में अभी से दिख रहा उत्साह

admin
शेयर करे

जयपुर 08 सितंबर 2025 । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ‘वोट चोरी’ के खिलाफ राज्य में एक महीने का हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। पार्टी के एक पदाधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कमेटी के महासचिव व मीडिया प्रभारी स्वर्णिम चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग द्वारा पारदर्शिता के साथ चुनाव करवाने के बजाए आम आदमी के लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार किया जा रहा है।

15 सितंबर से शुरू होगा अभियान
उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसके विरोध में राजस्थान में 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। चतुर्वेदी ने कहा कि इस अभियान के तहत सभी जिला, ब्लॉक, मण्डल एवं बूथ कांग्रेस कमेटियां अपने-अपने इलाके में जनता के बीच जाकर निर्वाचन आयोग द्वारा की जा रही। इस धांधली के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा तैयार ज्ञापन पर आम लोगों के हस्ताक्षर लेंगी।

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सभी जिला प्रभारियों एवं जिला अध्यक्षों को सात दिन में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक कर इस अभियान की तैयारी करने के निर्देश दिए है। चतुर्वेदी ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा करने और ‘भारतीय जनता पार्टी’ द्वारा लोकतंत्र पर लगातार किए जा रहे प्रहार के खिलाफ कांग्रेस देशभर में ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ अभियान चला रही है।

 

Leave a Reply

Next Post

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का रुपए की भारी गिरावट पर बड़ा बयान, बताया क्या है पूरा प्लान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 08 सितंबर 2025 । रुपए की विनिमय दर में गिरावट के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि हमारी इस पर नजर है लेकिन हमें यह भी देखना होगा घरेलू मुद्रा में गिरावट केवल अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में है। यह केवल […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला