झारखंड में माओवादियों ने विस्फोट कर रेलवे ट्रैक उड़ाया, हावड़ा-मुंबई रूट पर ट्रेनों का परिचालन बाधित

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 22 दिसंबर 2023। झारखंड के चाईबासा क्षेत्र में गोइलकेरा-पोसैता रेलवे स्टेशनों के बीच कारो ब्रिज के पास रेल पटरी पर विस्फोट की सूचना है। रिपोर्ट के अनुसार, माओवादियों ने बम विस्फोट कर गोइलकेरा-पोसैता के बीच रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया है, जिससे हावड़ा-मुंबई रेल लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है और कई ट्रेनें ठहर गई हैं। रेलवे अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि 22 दिसंबर को यानी आज भाकपा (माओवादी) ने भारत बंद की घोषणा की है। अपने प्रभाव को दिखाने के लिए माओवादियों ने ऐसा किया है। बताया गया है कि माओवादियों ने गुरुवार रात 10 बजे के आसपास यह दुस्साहस किया। रेल पटरी पर विस्फोट की जानकारी मिलने के बाद शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस को गोइलकेरा स्टेशन पर रोक दिया गया।

मालगाड़ी के चालक ने दी विस्फोट की जानकारी
माओवादियों ने घटनास्थल पर बैनर और पोस्टर पर फेंका है। दूसरी लाइन से गुजर रही एक मालगाड़ी के चालक और गार्ड को सबसे पहले पटरी पर विस्फोट का पता चला। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पास के रेलवे स्टेशन को दी। सूचना मिलते ही रेल अधिकारियों ने फौरन रूट पर ट्रेनों का परिचालन रोकवा दिया। इसके बाद रेलवे वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए भेजे गए। 

Leave a Reply

Next Post

सीएम मोहन ने दिल्ली में पीएम मोदी-शाह और सिंधिया से की मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 22 दिसंबर 2023। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं। उनके दौरे का आज शुक्रवार को दूसरा दिन है। डॉ. यादव ने शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उनके साथ दोनों उप मुख्यमंत्री जगदीश […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ