चीन की चिंताएं बढ़ाने वाले क्वाड को मजबूत करेंगे भारत और अमेरिका, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिले एंटनी ब्लिंकन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 28 जुलाई 2021। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन भारत दौरे पर हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद ब्लिंकन की यह पहली भारत यात्रा है। दौरे पर उन्होंने भारत के विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर से मुलाक़ात की। बातचीत के दौरान अफगानिस्तान पर विशेष बात हुई।भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर बताया है कि भारत-अमेरिका सहयोग को लेकर, दोनों देशों के साझा हित और समान सरोकार को लेकर बात हुई। कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ दोनों देशों के बीच सहयोग की भी बात हुई।  विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति और समृद्धि के लिए कोशिश करने की बात कही। उन्होंने अफगानिस्तान में लोकतांत्रिक स्थिरता के लिए काम करने पर भी जोर दिया। साथ ही भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिकी ग्रुप क्वाड को और मजबूत करने की बात कही। इसके साथ ही जयशंकर ने समसामयिक चुनौतियों पर और भी नज़दीक से काम करने की बात कही है।

अफगानिस्तान में भारत फंसा महसूस कर रहा?

रक्षा विशेज्ञय ब्रह्मा चेलानी बताते हैं कि, ‘अफगानिस्तान से जल्दी और बिना सही तरीके से प्लान किए बिना अमेरिका का जाना नई दिल्ली को बहुत अधिक परेशान किया है। भारत इस बात को लेकर परेशान है कि तालिबान को पाकिस्तान का सपोर्ट हासिल है और इसके कारण भारत में आतंकी हमलों में बढ़ोतरी हो सकती है।’ जब तक अफगानिस्तान पर तालिबान का शासन रहा है, तब तक तालिबान ने भारत विरोधी चरमपंथियों का स्वागत किया है। भारत सरकार, अफगानिस्तान सरकार को अफगान जनता का प्रतिनिधि मानता रहा है। ऐसे में तालिबान के बढ़ते असर को देखते हुए भारत ने कांधार स्थित वाणिज्य दूतावास से कई कर्मचारियों को बाहर निकाला है।

Leave a Reply

Next Post

पंजाब सरकार का एलान: किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले 220 किसानों के परिजनों को मिलेगी सरकारी नौकरी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर चंडीगढ़ 28 जुलाई 2021। पंजाब सरकार किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले 220 किसानों के परिवारों के सदस्यों को नौकरी देगी। यह जानकारी मंगलवार को कांग्रेस के प्रवक्ता राजकुमार वेरका ने दी। उन्होंने बताया कि किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली और हरियाणा में शहीद हुए […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान