सदन में टला मतदान, सड़क पर छिड़ा घमासान: मेयर चुनाव को लेकर आप-भाजपा कर रहे एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 07 फरवरी 2023। दिल्ली में सोमवार को तीसरी बार मेयर का चुनाव टलने के बाद मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी एक दूसरे के सामने सड़क पर आ गई हैं। सदन में मतदान टलने के बाद अब दिल्ली के मेयर को लेकर राजधानी की सड़कों पर घमासान मचा हुआ है। दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर चुनाव टलने का ठीकरा फोड़ते हुए प्रदर्शन कर रही हैं। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी जहां आप दफ्तर पर प्रदर्शन कर रही है, वहीं आम आदमी पार्टी भाजपा दफ्तर पर प्रदर्शन कर रही है। दोनों पार्टियां एक दूसरे पर आरोप लगा रही हैं कि उनकी वजह से सदन में बार-बार मेयर का चुनाव टल रहा है।

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हाथ में बैनर ले रखा है जिसमें लिखा है नगर निगम हो या विधानसभा आम आदमी पार्टी कर रही हंगामा, हंगामा, हंगामा। वहीं आम आदमी पार्टी ने अपने हाथ में जो प्लकार्ट ले रखे हैं उसमें लिखा है भाजपा वालों शर्म करो, लोकतंत्र की हत्या बंद करो।

Leave a Reply

Next Post

ऑस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान एरोन फिंच का संन्यास, 2021 में टीम को बनाया था विश्व विजेता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 07 फरवरी 2023। ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम के कप्तान एरोन फिंच ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। वह टेस्ट और वनडे क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके थे और अब उन्होंने टी20 से भी संन्यास का एलान किया। […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण