उच्च रक्तचाप में अज्ञानता से निपटने के लिए ग्लेनमार्क फार्मा और ओमरॉन हेल्थकेयर इंडिया ने मिलाया हाथ

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 04 अगस्त 2023। रिसर्च में अग्रणी एक इंटीग्रेटेड ग्लोबल फार्मास्युटिकल कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड (ग्लेनमार्क) ने होम ब्लडप्रेशर मॉनिटरिंग और हृदय रोग प्रबंधन के लिए सॉल्यूशन उपलब्ध कराने वाली ग्लोबल जापानी कंपनी की भारतीय इकाई ओमरॉन हेल्थकेयर इंडिया के साथ हाथ मिलाया है। यह साझेदारी घर पर रक्तचाप की निगरानी के लिए सही उम्र (18 वर्ष) पर जागरूकता पैदा करने के लिए की गई है। सही उम्र पर रक्तचाप की जांच शुरू करने से संबंधित दिशानिर्देशों की कमी के कारण जांच शुरू करने में उपेक्षा हुई है, जिसका नतीजा यह हुआ है कि कई लोग उच्च रक्तचाप और इसकी जटिलताओं की चपेट में आ गए हैं। इस गंभीर मुद्दे से निपटने के लिए ग्लेनमार्क ने पूरे भारत में 94 हृदय रोग विशेषज्ञों के साथ चर्चा शुरू की, जिससे इस बात पर सर्वसम्मति बनी कि रक्तचाप की जांच शुरू करने के लिए 18 वर्ष एक आदर्श उम्र है। विशेषज्ञों का यह सर्वसम्मत बयान ‘जर्नल ऑफ द एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया (जेएपीआई)’ में 2020 में प्रकाशित हुआ था। इस जागरूकता अभियान को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए लगभग 92,000 हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स (एचसीपी) तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। इस व्यापक दृष्टिकोण का उद्देश्य रक्तचाप की शीघ्र जांच को बढ़ावा देना और उच्च रक्तचाप जागरूकता को लेकर व्यापक प्रभाव कायम करना है। इस सहयोग के बारे में बोलते हुए ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और हैड ऑफ इंडिया फॉर्मूलेशन आलोक मलिक ने कहा, ‘‘उच्च रक्तचाप चिकित्सा में अग्रणी होने के नाते हम सार्वजनिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए समर्पित होकर काम कर रहे हैं। ओमरॉन हेल्थकेयर इंडिया के साथ हमारा सहयोग उच्च रक्तचाप और प्रारंभिक रक्तचाप जांच के बारे में जागरूकता बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। 

ओमरॉन हेल्थकेयर इंडिया के मैनेजिंग 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा किए गए एक हालिया क्रॉस-सेक्शनल अध्ययन के अनुसार, उच्च रक्तचाप की व्यापकता में चिंताजनक वृद्धि दर्ज की गई है। 2014 में 20$ आयु वर्ग के लोगों में 29.8 प्रतिशत लोग उच्च रक्तचाप से पीड़ित थे, जबकि वर्तमान दौर में यह समस्या 35.5 प्रतिशत लोगों तक पहुंच गई है। शहरी क्षेत्रों में, यह प्रचलन और भी अधिक है, जो बढ़कर 40.7 प्रतिशत हो गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि भारत की आधी आबादी इस बात से अनजान है कि वे उच्च रक्तचाप से प्रभावित हैं। उम्रदराज लोगों की तुलना में युवा पीढ़ी में जागरूकता बहुत कम है। भारत ने इस मुद्दे से प्रभावी रूप से निपटने के अपने प्रयासों के तहत, 2025 तक 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों में उच्च रक्तचाप (बीपी) के प्रसार में 25 प्रतिशत की सापेक्ष कमी लाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उच्च रक्तचाप के बारे में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में ठोस प्रयास करने की आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त, लोग अगर अधिक जागरूक होंगे, तो वे प्रबंधन संबंधी रणनीतियों को ज्यादा प्रभावी तरीके से अपना सकेंगे।

Leave a Reply

Next Post

गुजरात खनिज विकास निगम लिमिटेड खनन पीएसयू एंटरप्राइज अग्रणी ने पहली तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की

शेयर करे अनिल बेदाग/छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  मुंबई /अहमदाबाद 04 अगस्त 2023। गुजरात खनिज विकास निगम लिमिटेड खनन पीएसयू एंटरप्राइज अग्रणी और देश में सबसे बड़े लिग्नाइट विक्रेता ने 30 जून, 2023 को समाप्त पहली तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की है।कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप