राहुल गांधी के वायनाड दफ्तर में तोड़फोड़ का मामला: कर्मचारियों के खिलाफ सुनवाई पर रोक, केरल हाईकोर्ट का आदेश

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

तिरुवनंतपुरम 15 जुलाई 2023। केरल हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वायनाड कार्यालय के कर्मचारियों को राहत दी है। कर्मचारियों पर आरोप था कि उन्होंने कार्यालय के अंदर रखी महात्मा गांधी की तस्वीर को कथित रूप से नुकसान पहुंचाया है। मामले में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश राजा विजयराघवन ने स्थानीय अदालत में कार्यवाही पर रोक लगाते हुए एक अंतरिम आदेश जारी किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि जून 2022 में सीपीआई (एम) की छात्र शाखा ने राहुल गांधी के वायनाड स्थित कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था।  इस दौरान सीपीआई (एम) कार्यकर्ता कार्यालय के अंदर घुस गए और उन्होंने तोड़फोड़ की। कांग्रेस के वकील ने दावा किया कि अज्ञात युवकों मे तोड़फोड़ के दौरान महात्मा गांधी की तस्वीर को भी नुकसान पहुंचाया था। हालांकि, सीपीआई (एम) ने कांग्रेस के दावे को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के निजी कर्मियों ने ही पहले तो महात्मा गांधी की तस्वीर को नुकसान पहुंचाया, इसके बाद सीपीआई (एम) नेताओं पर आरोप मढ़ दिया। कोर्ट ने मामले में 13 जुलाई को जारी आदेश में 2022 में दर्ज मामले में शिकायतकर्ता को नोटिस भी जारी किया। 

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि उन्हें आरोपी बनाया गया है। याचिकाकर्ताओं के वकील टी आसिफ अली ने कहा कि किसी भी गवाह ने कार्यालय में महात्मा गांधी की तस्वीर को नुकसान पहुंचाने का कोई जिक्र नहीं किया है।

वायनाड में फंड जुटाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन
केरल में विकास के लिए कॉर्पोरेट्स से धन जुटान के लिए शुक्रवार को उत्तरी वायनाड जिले में सीएसआर कॉन्क्लेव आयोजित किया गया था। केरल के एक अधिकारी ने बताया कि यह अनूठी पहल थी। राज्य में पहली बार ऐसा आयोजन हुआ था। कई कॉर्पोरेट्स ने वायनाड के विकास के लिए फंड की पेशकश की। कॉन्क्लेव में 24 एजेंसियां कार्यक्रम में आई थीं। जबकि पांच एजेंसिया ऑनलाइन शामिल हुई थीं। अधिकारी ने कहा कि सम्मेलन सतत विकास और कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए एक आदर्श पहल है।

Leave a Reply

Next Post

बालासोर ट्रेन हादसा: न्यायिक हिरासत में भेजे गए तीन आरोपी रेलवे अधिकारी, सात जुलाई को सीबीआई ने किया था गिरफ्तार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भुवनेश्वर 15 जुलाई 2023। ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे को लेकर भुवनेश्वर की एक विशेष अदालत ने तीन आरोपी रेलवे अधिकारियों को ज्यूडीशियल कस्टडी में भेज दिया है।सीनियर सेक्शन इंजीनियर अरुण कुमार मोहंता, सेक्शन इंजीनियर मोहम्मद आमिर खान और टेक्नीशियन पप्पू कुमार को 7 […]

You May Like

पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप....|....स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया....|....प्राग में जिंदगी के खूबसूरत रंगों को जीतीं सेज़ल शर्मा....|....आउटसाइडर से इंडस्ट्री की नई सनसनी बनीं रेवती महुरकर