छत्तीसगढ़ और ओडिशा का संबंध ऐतिहासिक व सांस्कृतिक रूप से अटूट है : सीएम विष्णुदेव साय

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 01 अप्रैल 2025। सीएम साय ने उत्कल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और आज रायपुर में आयोजित उत्कल दिवस समारोह में सम्मिलित हुए। उन्होंने उत्कल गौरव मधुसूदन दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। छत्तीसगढ़ और ओडिशा का संबंध ऐतिहासिक व सांस्कृतिक रूप से अटूट है। महाप्रभु जगन्नाथ जी के भोग का चावल छत्तीसगढ़ से जाता है। प्रभु जगन्नाथ जी से प्रार्थना है कि उनका आशीर्वाद सदैव हम सभी पर बना रहे और प्रदेश में समृद्धि व खुशहाली बनी रहे।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, विधायक द्वय सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा , भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव , महापौर मीनल चौबे सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Next Post

हार्वर्ड विवि में पढ़ाई जाएगी महाकुंभ की केस स्टडी, देश-दुनिया के 26 संस्थान इस आयोजन पर कर रहे अध्ययन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दुनिया 02 अप्रैल 2025। दुनिया के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में शुमार अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में महाकुंभ की केस स्टडी पढ़ाई जाएगी। हार्वर्ड के मैनेजमेंट के छात्र महाकुंभ में आए 66 करोड़ लोगों के खानपान के प्रबंधन के बारे में जानेंगे। इतने बड़े आयोजन में भोजन […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव