हार्वर्ड विवि में पढ़ाई जाएगी महाकुंभ की केस स्टडी, देश-दुनिया के 26 संस्थान इस आयोजन पर कर रहे अध्ययन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दुनिया 02 अप्रैल 2025। दुनिया के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में शुमार अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में महाकुंभ की केस स्टडी पढ़ाई जाएगी। हार्वर्ड के मैनेजमेंट के छात्र महाकुंभ में आए 66 करोड़ लोगों के खानपान के प्रबंधन के बारे में जानेंगे। इतने बड़े आयोजन में भोजन व्यवस्था, स्वच्छता से लेकर योजनाबद्ध वेंडिंग जोन तक की विस्तार से पढ़ाई करेंगे। देश-दुनिया के प्रतिष्ठित 26 विवि और संस्थान महाकुंभ पर अध्ययन कर रहे हैं। इनमें हार्वर्ड विवि, स्टैनफोर्ड विवि, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन, एम्स, आईआईएम अहमदाबाद, इंदौर, बंगलुरू, आईआईटी कानपुर और अहमदाबाद, जेएनयू, डीयू तथा लखनऊ विवि जैसे संस्थान शामिल हैं। ये संस्थान महाकुंभ के विभिन्न पहलुओं पर शोध कर रहे हैं। 

विवि ने इन बातों का किया अध्ययन

सोमवार को दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत सभी संस्थान और शहरी विकास विभाग ने ऑनलाइन बैठक कर इसे अंतिम रूप देने की कवायद शुरू कर दी। बैठक में हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने महाकुंभ पर केस स्टडी की जानकारी दी। विवि ने खाद्य और पेय प्रबंधन का अध्ययन किया है। मेला क्षेत्र की दुकानों का पूरा डाटा तैयार किया गया है। चाय की दुकान से लेकर फेरी वालों तक को इसमें शामिल किया गया है। फूड कार्ट के अलावा भंडारे, राशन वितरण, वेंडिंग जोन पर विवि ने अध्ययन किया है।

Leave a Reply

Next Post

सपा सांसद के पक्ष में उतरे दलित संगठन, करणी सेना को चुनौती...12 अप्रैल को आओ, इतिहास पढ़ाकर भेजेंगे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर आगरा 02 अप्रैल 2025। आगरा में समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर करणी सेना के हमले के मामले में शहर के दलित संगठन सांसद के समर्थन में आ गए हैं। संगठनों ने करणी सेना के 12 अप्रैल के लिए दी जा रही […]

You May Like

मरवाही में युवक पर जानलेवा हमला....|....रेलवे ट्रैक पर बैठे युवक के ऊपर से गुजरी मालगाड़ी, दोनों पैर कटे....|....शिक्षक दिवस पर कलेक्टर बने शिक्षक....|....शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास: महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में पूरे किए 3000 रन....|....पीएम मोदी 11 साल बाद राज्य मंत्रियों से सीधा संवाद करेंगे....|....'अमेरिकी सेना बच्चों की हत्यारी, उनका झूठा गौरव तोड़ा'....|....'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग