ईडी की बड़ी कार्रवाई: रायपुर महापौर एजाज़ ढेबर के भाई को गिरफ्तार किया

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 06 मई 2023। ईडी ने रायपुर के कारोबारी अनवर ढेबर को गिरफ्तार कर लिया है। मार्च के महीने में ढेबर के घर और दफ्तर पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी की थी। लगातार पूछताछ और जांच इस मामले में की जा रही थी। बीती रात रायपुर के एक होटल में ईडी की टीम ने दबिश दी थी। वहीं पूछताछ के लिए ढेबर को बुलाया गया था। इसके बाद कुछ पुख्ता सबूत हाथ लगने पर ईडी ने ढेबर को गिरफ्तार कर लिया।

शनिवार की दोपहर जज अजय सिंह की अदालत में ढेबर को पेशकर रिमांड की मांग की है। फिलहाल सुनवाई जारी है। ईडी सूत्रों ने बताया कि आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर शहर के कुछ कारोबारी ने शराब से अवैध कमाई की और मनी लॉन्ड्रिंग की। इसी मामले की जांच चल रही है। ये प्रकरण पिछले साल सामने आए कोल मामले से अलग है।

महापौर को ईडी दफ्तर बुलाया गया
एक तरफ अनवर ढेबर पर गिरफ्तारी की कार्रवाई ईडी ने की है। दूसरी तरफ उनके भाई शहर के महापौर एजाज ढेबर को भी पूछताछ के लिए ईडी ने दफ्तर बुला लिया। मंगलवार को ही ईडी ने करीब 12 घंटे अपने दफ्तर में बैठाए रखा था। इसके बाद फिर से शनिवार को उन्हें प्रवर्तन निदेशालय दफ्तर में बुलाया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

बाहर महिलाओं का धरना

उधर, जैसे ही महिलाओं को महापौर के ईडी दफ्तर में पहुंचने की सूचना मिली। सभी महिलाएं दफ्तर के बाहर पहुंच गईं। ये महिलाएं धरने पर बैठ गई हैं। सभी महापौर एजाज ढेबर की समर्थक हैं। मंगलवार को भी जब ढेबर पूछताछ के लिए बुलाए गए तो इसी तरह से महिलाओं ने धरना दे दिया था। फिर से महिलाएं ईडी कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर रही हैं। अंदर ईडी के अधिकारी एजाज ढेबर से पूछताछ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

कश्मीर मुठभेड़ : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजौरी में सुरक्षा स्थिति का लिया जायजा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   जम्मू 06 मई 2023।  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिलों- राजौरी और पुंछ में सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। इन जिलों में आतंकवादियों द्वारा अक्टूबर 2021 से लेकर अब तक किए गए आठ हमलों में 26 सैनिकों सहित कुल 35 लोगों […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज