कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट सितंबर में आएगी:2 सितंबर को राहुल गांधी, 8 को खड़गे आएंगे छत्तीसगढ़, वेणुगोपाल बोले- 75 सीट जीतेंगे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 19 अगस्त 2023। छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट सितंबर के पहले सप्ताह में जारी कर सकती है। केसी वेणुगोपाल, अजय माकन ने पॉलिटिकल अफेयर कमेटी और लोकसभा पर्यवेक्षकों की बैठक में जानकारी दी है। 2 सितंबर को राहुल गांधी तो 8 को राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे का दौरा है। केसी वेणुगोपाल ने कहा कि, हमारा एक ही लक्ष्य है 75 सीट। वेणुगोपाल ने बताया कि, छत्तीसगढ़ में हमारे इस टारगेट को लेकर हमने चिंतन किया प्लान किया, हम जीतेंगे। प्रभारी कुमारी सैलजा ने भी कहा कि, हर रिपोर्ट में हमें 75 प्लस सीटें मिल रही है। भले ही रिपोर्ट विपक्ष की हो और वह छिपा रहे हों।

ऐसे होगी टिकट वितरण की प्रक्रिया

  • 31 अगस्त तक जिला कांग्रेस कमेटी नामों का पैनल पीसीसी को देगी।
  • 3 सितंबर को प्रदेश इलेक्शन कमेटी की बैठक होगी, उसमें पहले लिस्ट निकालने के लिए एक्सरसाइज होगी।
  • 4 सितंबर को स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग होगी, यहां से रिकमेंडेशन सेंट्रल इलेक्शन कमेटी को भेज देंगे।
  • सितंबर के पहले सप्ताह में 6 तारीख को पहली लिस्ट जारी की जाएगी।

बैठक में कुमारी सैलजा, ​​​​​​मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी सचिव चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, विजय जांगिड़ और चुनाव के लिये बनाये गये पर्यवेक्षकों के अलावा स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य शामिल रहे।

छत्तीसगढ़ में फिर से बन रही सरकार- सैलजा
मीटिंग के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सैलजा बोलीं छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार बन रही है। उनके मुताबिक कांग्रेस 75 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। पार्टी ने प्रदेश में काफी काम किए हैं जिससे यहां की जनता काफी खुश और उत्साहित हैं।

बीजेपी की लिस्ट के बाद कांग्रेस का इंतजार
बीजेपी के 21 उम्मीद्वारों की पहली लिस्ट जारी होने के बाद अब कांग्रेस की लिस्ट का इंतजार किया जा रहा है। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा था कि कुछ नाम पहले जारी किए जा सकते हैं। इसलिए अब कांग्रेस की लिस्ट का इंतजार किया जा रहा है हालांकि आवेदन और प्रत्याशी चयन की जो प्रक्रिया है वो 31 अगस्त तक चलेगी। उम्मीद की जा रही कि सितम्बर के पहले सप्ताह तक ज्यादातर नाम जारी कर दिए जाएंगे।

कांग्रेस में चल रही टिकट के लिए आवेदन प्रक्रिया
17 अगस्त से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में दावेदारों के आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 22 अगस्त तक चलेगी। टिकट दावेदारों के आवेदन केवल ब्लॉक में ही लिए जा रहे हैं। किसी भी बड़े नेता या चुनाव समिति के सदस्यों की सीधी सिफारिश नहीं चल रही है।

Leave a Reply

Next Post

प्रशिक्षण से कौशल बढ़ता है और गुणवत्ता में होता है विकास : जस्टिस गौतम चौरड़िया

शेयर करेप्रशिक्षण से प्रकरणों के निराकरण में होगी आसानी: खाद्य सचिव टोपेश्वर वर्मा उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोगों के अध्यक्ष एवं सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 19 अगस्त 2023। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अधीनस्थ जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोगों में नियुक्त अध्यक्षों एवं सदस्यों […]

You May Like

ईरान के कई तेल डिपो पर अमेरिका और इस्राइल का बड़ा हमला, तेहरान में धुएं और आग से दहशत....|....अकेली महिला ने गांव में जला दी शिक्षा की अलख, 140 बालिका बनी स्टेट खिलाड़ी....|....न्यूयॉर्क मेयर ममदानी के आवास पर बम हमले की कोशिश, हिरासत में दो लोग; स्थिति तनावपूर्ण....|....मोदी सरकार ने देश को शर्मसार किया - दीपक बैज....|....धान घोटाला छिपाने पहले मुसवा को बदनाम किये, अब पानी डाल रहे....|....छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग