दिल्ली में तेज आंधी-बारिश का कहर: पेड़ गिरने से ढहा कमरा, मां और तीन बच्चों की मलबे में दबने से मौत और एक घायल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 02 मई 2025। आज सुबह तेज हवाओं के कारण द्वारका के खरखरी नहर गांव में खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे पर पेड़ गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। मृतक की पहचान 26 वर्षीय ज्योति और उसके तीन बच्चों के रूप में हुई है। उसके पति अजय को मामूली चोटें आई हैं। दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक, आज तड़के 5.26 बजे एक कमरे के ढहने की सूचना मिली।  मौके पर जाने पर पता चला कि द्वारका जिले के जाफरपुर कलां के पास खड़खड़ी नहर गांव में तेज हवाओं के कारण एक नीम का पेड़ खेत पर बने एक ट्यूबवेल के कमरे पर गिर गया जिसकी वजह से कमरा ढह गया।

कमरे के मलबे के नीचे ज्योति पत्नी अजय उम्र 26 वर्ष और उसके तीन बच्चे दब गए, जिनको पुलिस और दमकलकर्मियों की मदद से मलबे से निकाल कर राव तुला अस्पताल जाफरपुर कलां में ले जाया गया। जहां चारों को मृत घोषित कर दिया गया। पांचवां व्यक्ति अजय पुत्र फूल सिंह कुशवाह मामूली रूप से घायल है।

Leave a Reply

Next Post

जावेद अख्तर का पाकिस्तान सेना प्रमुख पर फूटा गुस्सा, बोले- अब आर या पार का समय आ गया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 02 मई 2025। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही पूरा देश गुस्से में हैं। फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने भी इसकी खुलकर निंदा करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस बीच दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने गुनहगारों […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण