जावेद अख्तर का पाकिस्तान सेना प्रमुख पर फूटा गुस्सा, बोले- अब आर या पार का समय आ गया

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 02 मई 2025। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही पूरा देश गुस्से में हैं। फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने भी इसकी खुलकर निंदा करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस बीच दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने गुनहगारों और पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की बात कही है। मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान पहलगाम आतंकी हमले पर दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने अपनी प्रतिक्रिया दी। जावेद अख्तर ने कहा, ‘ऐसा सिर्फ एक बार नहीं बल्कि कई बार हुआ है। मैं केंद्र सरकार से अनुरोध करता हूं कि अब कदम उठाए। सीमा पर कुछ पटाखे फोड़ने से काम नहीं चलेगा। अब कोई ठोस कदम उठाएं। कुछ ऐसा करें कि वहां (पाकिस्तान) का जो पागल आर्मी चीफ है, कोई समझदार व्यक्ति उसके जैसा भाषण नहीं दे सकता। वो कहता है कि हिंदू और मुसलमान अलग-अलग समुदाय हैं। उसे इस बात की भी परवाह नहीं है कि उसके देश में भी हिंदू हैं। क्या उनकी कोई इज्जत नहीं है? वो कैसा आदमी है? उन्हें मुंहतोड़ जवाब मिलना चाहिए ताकि वो याद रखें। इससे कम पर वो ध्यान नहीं देंगे। मुझे राजनीति के बारे में ज्यादा नहीं पता। मुझे इतना पता है कि अब आर या पार का समय आ गया है।

पाकिस्तानी कलाकारों के बैन पर क्या हैं जावेद अख्तर के विचार?
हाल ही में पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान की फिल्म अबीर-गुलाल की रिलीज को भारत में बैन कर दिया गया। यह फैसला पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लिया गया। इस बीच पीटीआई को दिए इंटरव्यू में जावेद अख्तर ने कहा था, ‘पहलगाम में जो हुआ, उसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच कोई दोस्ताना माहौल नहीं है। ऐसे में यह पूछना कि क्या पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में काम करने देना चाहिए, गलत है। यह सवाल बेहतर समय में उठाया जा सकता है, जब दोनों देशों के रिश्ते सुधरें, लेकिन अभी यह मुमकिन नहीं है।’ जावेद ने कहा कि भारत ने हमेशा पाकिस्तानी कलाकारों का स्वागत किया, लेकिन पाकिस्तान की ओर से ऐसा रवैया कभी नहीं दिखा।

पाकिस्तानी कलाकारों के अकाउंट हुए बैन
भारत में कई पाकिस्तानी सेलेब्स के यूट्यूब चैनल को पहले ही बैन कर दिया गया है। भारत सरकार ने 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें डॉन न्यूज, समा टीवी, एआरवाई न्यूज और जियो न्यूज जैसे बड़े नाम शामिल हैं। बाद में उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को भी भारत में बैन कर दिया गया है। हानिया आमिर और माहिरा खान जैसे लोकप्रिय सितारों के अकाउंट भारत में बैन कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

“ऐतिहासिक अन्यायों को सुधारने का साहस और संकल्प है मोदी जी में”: वक्फ विधेयक पर रायपुर में बोले डॉ. जितेंद्र सिंह

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 02 मई 2025। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री तथा प्रधानमंत्री कार्यालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन विभाग के राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “साहस […]

You May Like

छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार....|....रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल....|....जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले