गले में पट्टा बांधने के मामले में चौथा भी गिरफ्तार, शिवराज बोले- धर्मांतरण का कुचक्र नहीं चलने देंगे

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 20 जून 2023। भोपाल में हिंदू युवक के गले में पट्टा बांधकर धर्मांतरण का दबाव बनाने वाले मामले में मध्य प्रदेश सरकार सख्त रुख अपना रही है। इस मामले में तीन आरोपी सोमवार को गिरफ्तार हुए थे। चौथा आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। उसके खिलाफ भी जल्द ही राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम मध्य प्रदेश में कहीं भी धर्मांतरण का कुचक्र नहीं चलने देंगे। मामला भोपाल के टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र से जुड़ा है। विजय नाम के युवक को कुछ लोगों ने नौ जून को सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ जानवरों जैसा सुलूक किया। उसके गले में पट्टा बांधा। मारपीट की और धर्मांतरण के लिए धमकाया। इसका वीडियो सामने आते ही राज्य सरकार हरकत में आई और तीन आरोपियों को सोमवार को पकड़ लिया था। उन्हें 15 दिन के लिए जेल भेजा गया है। मंगलवार सुबह नियमित प्रेस ब्रीफिंग में मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि इस मामले में कानूनन कार्रवाई की जा रही है। अभी तक इस मामले में चार लोग गिरफ्तार हो गए हैं। प्रदेश में हम इस तरह की मानसिकता को ही कुचल देंगे। धर्मांतरण से लेकर हर एंगल की पुलिस जांच कर रही है।  

गुंडागर्दी बिल्कुल भी नहीं चलेगीः शिवराज
इस मसले पर मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम धर्मांतरण का कुचक्र नहीं चलने देंगे। गुंडागर्दी और दादागिरी नहीं चलने देंगे। गुंडागर्दी करने वालों को ऐसा सबक सिखाया जाएगा कि पूरा देश याद रखेगा। ऐसे असामाजिक तत्वों, बदमाशों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा। वहीं, नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि एक व्यक्ति के गले में पट्टा बांधने के अमानवीय कृत्य पर भी दिल्ली से भोपाल तक और भोपाल से गांव की चौपाल तक किसी भी कांग्रेसी ने एक शब्द भी कहना जरूरी नहीं समझा। चचाजान आदरणीय दिग्विजय सिंह उत्तराखंड और विदेश तक की घटनाओं पर ट्वीट करते है, लेकिन भोपाल की घटना पर एक शब्द नहीं आया है। हिंदू का ही बेटा था, जिसे गले में पट्टा बांधकर भौंकने को कहा गया। धर्म परिवर्तन की जहां बात आई किसी एक ने निंदा नहीं की और बुलडोजर चलने पर आपत्ति कर रहे हैं। आप (कांग्रेस) तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। प्रदेश की जनता समझ रही है। इससे कांग्रेस की मानसिकता स्पष्ट हो रही है।

यह है मामला 
पुलिस ने इस मामले में पीड़ित विजय की शिकायत पर छह आरोपियों के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के साथ ही अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुराने भोपाल में विजय नाम के युवक के साथ बिलाल टीला, फैजान लाला, साहिल बच्चा, मोहम्मद समीर टीला और मुफीद खान ने मारपीट की है। यह वीडियो नौ जून का बताया जा रहा है। विजय निवासी पंचवटी कॉलोनी, लालघाटी ने पुलिस को शिकायत में कहा है कि नौ जून को वह और उसका दोस्त शाहरुख एक शादी में लैंडमार्क गार्डन गए थे। वहां से रात को लौटे। शाहरुख को घर छोड़ा और वह घर जा रहा था। तभी रास्ते में आरोपियों ने उसे रोका और तमाचे मारे। चाकू दिखाकर बाइक पर बिठाकर ले गए। उसकी एक्टिवा की चाबी और मोबाइल छीन लिए। पीजीबीटी मैदान में फैजान और साहिल ने उसके गले में बेल्ट बांधा। बाकी लोगों ने मारपीट की। जेब में रखे पैसे निकाल लिए। मारते-पीटते कहने लगे कि- तू मियां बन जा। बड़े का मांस खाने लग। तू डरपोक है। तेरे में जिगरा नहीं है। मारपीट करते हुए विजय के भाई लोकेश और मां को कॉल कर धमकाया। इस पर वीडियो में युवक को यह कहते सुना जा सकता है कि ‘मैं मियां भाई बनने को तैयार हूं।’ 

Leave a Reply

Next Post

लू का कहर: बालोद के इस गांव में 50 से 60 लोग हुए बीमार, बढ़ती जा रही मरीजों की संख्या

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बालोद 20 जून 2023। बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम खुटेरी में लू के चलते एक साथ 50 से 60 लोग अचानक बीमार पड़ गए। जिससे लोगों में भय व्याप्त हो गया। जिसके बाद प्रशासन और पंचायत ने मामला सम्हाला और हालत को काबू करने में […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप