पीएम मोदी 11 साल बाद राज्य मंत्रियों से सीधा संवाद करेंगे

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली, 06 सितंबर 2026। मंत्रिमंडल विस्तार पर जारी चर्चा के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सेवा तीर्थ में अपने राज्य मंत्रियों और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वाले मंत्रियों से सीधे रूबरू होंगे। इस बैठक में सामाजिक न्याय, कृषि और जनकल्याण क्षेत्र की नीतियों की समीक्षा के साथ इनसे जुड़ी प्रस्तुतियां दी जाएंगी। बैठक में स्वास्थ्य और आयुष विभाग के साथ खेल मंत्रालय पर भी चर्चा होगी।

12 साल में दूसरा मौका, प्रधानमंत्री और जूनियर मंत्रियों का सीधा संवाद
करीब 12 साल के कार्यकाल में यह दूसरा मौका होगा जब प्रधानमंत्री अपने जूनियर मंत्रियों से सीधा संवाद करेंगे। माना जा रहा है कि बैठक के बाद पीएम चुनिंदा राज्य मंत्रियों से अलग से भी बात कर सकते हैं। इससे पहले साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के नौ महीने बाद मोदी मार्च 2015 में राज्य मंत्रियों की टीम के साथ बैठक की थी। उस बैठक में सरकार की नीतियों पर चर्चा करने के साथ राज्य मंत्रियों को जनता से सीधे फीडबैक लेने के निर्देश दिए गए थे। 

मंत्रियों को मिलेगा बात रखने का मौका
मोदी सरकार में 36 राज्य मंत्री और 5 स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री हैं। सूत्रों के मुताबिक कामकाज, वर्तमान और भावी नीतियों, उपलब्धियों पर प्रस्तुति के बाद संबंधित मंत्रालय के राज्य मंत्रियों को भी तीन-तीन मिनट तक अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। 

विस्तार की चर्चाओं के बीच बैठक
बैठक ऐसे समय में हो रही है जब मोदी मंत्रिमंडल में विस्तार की अटकलें तेज हैं। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री ब्रिक्स की बैठक के बाद और 17 सितंबर को अपने जन्म दिन से शुरू हो रहे भाजपा के एक महीने के देशव्यापी जनसंपर्क अभियान के बीच अपनी टीम को नया लुक दे सकते हैं। विस्तार की चर्चाओं के कारण इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास: महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में पूरे किए 3000 रन

शेयर करेसबसे कम उम्र में हासिल की उपलब्धि छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           दुबई, 06 सितंबर 2026। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ महिला एशिया कप के ग्रुप-ए मुकाबले में इतिहास रच दिया। उन्होंने महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3000 रन पूरे करने के […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'