छत्तीसगढ़ नक्सली मुठभेड़: लापता 17 जवानों का शव बरामद, शहीद जवानों की संख्या 22 हुई

शेयर करे

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”इस खबर को सुने”

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बीजापुर। 4 अप्रैल 2021। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर हुई मुठभेड़ में 22 जवानों के शहीद होने की जानकारी मिली है। सुरक्षा बलों ने लापता 17 जवानों का शव बरामद कर लिया है।

राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने रविवार को बताया सुरक्षा बलों ने आज घटनास्थल से लापता 17 जवानों का शव बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि शनिवार को सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोनागुड़ा गांव के करीब सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें पांच जवानों के शहीद होने और 30 अन्य जवानों के घायल होने की जानकारी मिली थी।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहीद जवानों में से दो जवानों का शव सुरक्षा बलों ने बरामद किया था तथा तीन अन्य जवानों के शव शिविर नहीं लाए जा सके थे। वहीं इस घटना के दौरान 18 अन्य जवानों के लापता होने की जानकारी मिली थी।

उन्होंने बताया कि लापता जवानों की तलाश में आज सुरक्षा बलों को रवाना किया गया था। सुरक्षा बलों ने शनिवार को शहीद तीन जवानों के शवों तथा 17 अन्य जवानों (कुल 20 जवानों) के शवों को बरामद कर लिया है।

उन्होंने बताया कि एक जवान की तलाश की जा रही है, अभी तक घटना में शहीद हुए 22 जवानों का शव बरामद किया गया है। राज्य के नक्सल विरोधी अभियान के पुलिस उप महानिरीक्षक ओपी पाल ने शनिवार को बताया था कि शुक्रवार की रात बीजापुर और सुकमा जिले से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कोबरा बटालियन, डीआरजी और एसटीएफ के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था।

इस अभियान में बीजापुर जिले के तर्रेम, उसूर और पामेड़ से तथा सुकमा जिले के मिनपा और नरसापुरम से लगभग दो हजार जवान शामिल थे। पुलिस अधिकारी ने बताया था कि शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे बीजापुर-सुकमा जिले की सीमा पर जगरगुंड़ा थाना क्षेत्र (सुकमा जिला)के अंतर्गत जोनागुड़ा गांव के करीब नक्सलियों की पीएलजीए बटालियन तथा तर्रेम के सुरक्षा बलों के मध्य मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ तीन घंटे से अधिक समय तक चली।

पाल ने मुठभेड़ में कोबरा बटालियन के एक जवान, बस्तरिया बटालियन के दो जवानों तथा डीआरजी के दो जवानों (कुल पांच जवानों) के शहीद होने की जानकारी दी थी। उन्होंने कुछ जवानों को लापता होने की भी जानकारी दी थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया है कि इस घटना में 30 जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों में से सात जवानों का रायपुर के अस्पताल में तथा 23 जवानों का बीजापुर के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से एक महिला नक्सली का शव बरामद किया है। मुठभेड़ में नक्सलियों को भी काफी नुकसान होने की खबर है।

Leave a Reply

Next Post

भारतीय सेना से घटाए जाएंगे एक लाख जवान, अधिकारियों ने संसदीय समिति को दी जानकारी

शेयर करेबदलाव की कोशिशों के तहत सेना की लाजिस्टक टेल को छोटा करने की तैयारी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 6 अप्रैल 2021। भारतीय सेना के स्वरूप में बदलाव की कोशिशों के तहत सेना की लाजिस्टक टेल को छोटा करने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत सेना की लड़ाकू […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी