प्रसव के दौरान महिला की मौत का मामला, कार्रवाई नहीं होने पर नाराज परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कांकेर 30 जुलाई 2023। कांकेर के एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में परिजनों ने एक बार फिर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। परिजनों का आरोप है अब तक अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। और अस्पताल को फिर से खोल दिया। आज सुबह 11 बजे अचानक परिजन अस्पताल पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। उन्होंने जहां सडक जाम करने की कोशिश की। नाराज परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा काटा।

मृतक महिला के भाई शेख असलम ने कहा कि इस घटना को एक महीना हो गया है लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। कई बार थाने के चक्कर लगाए। लेकिन पुलिस वाले भी रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी कर रहे हैं। पहले अस्पताल को सील किया गया लेकिन अब इसे खोल दिया गया है। वहीं कुछ लोगों ने मामला निपटाने के लिए हमें पैसा भी देना चाहा। जब मैं अपनी बहन को लेकर अस्पताल गया था तो सब कुछ नॉर्मल था। लेकिन अचानक डॉक्टरों ने कहा कि उसकी मौत हो गई। ऐसे में मैं बस इंसाफ चाहता हूं।

Leave a Reply

Next Post

'छत्तीसगढ़ में 1300 करोड़ का गौठान घोटाला': भाजपा ने कहा- बिहार के चारा घोटाले की तर्ज पर हो सीबीआई जांच

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 30 जुलाई 2023। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने गोठानों के नाम पर 1300 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बिहार के चारा घोटाले की तर्ज पर ही इस गौठान घोटाला की जांच सीबीआई से कराई जाए। साव ने दो […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव