जम्मू-कश्मीर और पंजाब के बीच बढ़ा जल विवाद, मुख्यमंत्री मान ने कहा- केंद्र के समक्ष उठाएंगे मुद्दा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जम्मू/चंडीगढ़ 22 जून 2025। जम्मू-कश्मीर और पंजाब के बीच चिनाब नदी के पानी को लेकर विवाद बढ़ गया है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के चिनाब का पानी पंजाब को देने से इन्कार के बाद पंजाब ने यह मुद्दा केंद्र के समक्ष उठाने का एलान किया है। हालांकि सीएम उमर पहले ही साफ कर चुके हैं कि वह केंद्र के इस तरह के किसी प्रस्ताव को नहीं मानेंगे। इससे पानी के मसले पर तकरार बढ़ सकती है। मुख्यमंत्री उमर ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कहा था कि चिनाब के पानी की प्रदेश को सबसे ज्यादा जरूरत है। जम्मू संभाग के कई इलाके सूखे की चपेट में हैं। इसलिए मैं पड़ोसी प्रदेश को पानी देने के कतई हक में नहीं हूं। उन्होंने यह भी कहा कि सिंधु जल संधि के तहत पंजाब के पास पहले से ही तीन नदियां हैं। जम्मू-कश्मीर में जब सूखे के हालात थे, तो पंजाब ने पानी देने से इन्कार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि चिनाब से जिस नहर को निकालने की बात हो रही है, उसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है और न ही मैं इसको निकालने की इजाजत दूंगा।

खाका पेश करेंगे मान
सीएम उमर के रुख के बाद अब पंजाब केंद्र के समक्ष पानी का मुद्दा उठाने की तैयारी में है। सीएम भगवंत सिंह मान का कहना है कि केंद्र के समक्ष सिंधु जल समझौते के पूरी तरह निरस्त होने के साथ पाकिस्तान जा रहे पानी में से पंजाब को अतिरिक्त पानी दिए जाने को लेकर पूरा खाका पेश करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

अमित शाह का छत्तीसगढ़ प्रवास आज से: फोर्स के कैंप का करेंगे दौरा, बनेगी नक्सल रणनीति

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 22 जून 2025। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे आज रविवार 22 जून को रायपुर पहुंचेंगे। इस दौरान नवा रायपुर अटल नगर में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) और राज्य की फॉरेंसिक लैब की ऑनलाइन आधारशिला रखेंगे। इस […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी