महंगाई की पिच पर टमाटर ने लगाया शतक, आलू-प्याज के भी चढ़ें दाम

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 04 जुलाई 2024। पूरे देश में मानसून अपने रंग दिखाने लगा है। कई राज्यों में भारी बारिश के कारण कई समस्याएं खड़ी हो रही है। सब्जियों के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं, जिसके कारण आम जनता परेशान है। भारी बारिश के कारण कई जगह सब्जियां और फल खराब हो रहे हैं तो कई जगह यातायात प्रभावित होने के कारण सब्जियां पहुंच नहीं पा रही है, जिसके कारण सब्जियों के दाम बढ़ते जा रहे हैं। महंगााई की पिच पर टमाटर शतक लगा चुका है।

टमाटर के दाम ने लगाया शतक

उपभोक्ता मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार खुदरा मार्केट में टमाटर शतक लगा चुका है। देश के ज्यादातर हिस्सों में टमाटर के दाम 130 रुपए तक पहुंच गए हैं। इतना ही नहीं आलू और प्याज के दाम भी 80-90 रुपए के आसपास है। इसी हफ्ते अंडमान निकोबार में टमाटर 116.67 रुपए किलो बिका। इसके अलावा आलू का भाव 61.67 रुपए किलो और प्याज 60 किलो में बिका। कई शहर ऐसे में हैं जहां टमाटर 50 रुपए किलो से भी कम में बिक रहे हैं। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में टमाटर 46.47 रुपए किलो तथा कुछ छोटे शहरों और कस्बों में 250 ग्राम टमाटर 25 रुपए में बिके। ऐसे ही आलू 30 रुपए किलो और प्याज 41 रुपए किलो में बिके।

दिल्ली-बिहार में प्याज टमाटर के दाम

दिल्ली में प्याज के भाव 50 रुपए किलो, टमाटर 40 रुपए किलो और आलू 40 रुपए किलो में मिल रहा है। बिहार में टमाटर के दाम 40.19 रुपए किलो, आलू के दाम 30 रुपए किलो और प्याज 35.89 रुपए किलो बिका।

इन राज्यों में बढ़ रही महंगाई

नागालैंड, मेघालय, सिक्किम, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में सब्जियों के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। मानसून के कारण इन राज्यों में सप्लाई कम हो गई है। मंगलवार को नागालैंड में आलू के दाम 33.38 रुपए किलो, टमाटर के दाम 76.56 रुपए किलो और प्याज के दाम 59.38 रुपए किलो में मिला।

अभी कितनी और महंगी होंगी सब्जियां?

मौसम विभाग का अनुमान है कि जुलाई में बारिश सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है। ये लंबी अवधि के औसत का 106% से अधिक है। फिर भी, अब तक कम बारिश होने और जून में देश के बड़े हिस्से में लू चलने के कारण, कई जल्दी खराब होने वाली चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है, क्योंकि उनकी बाजार में आवक गिरी है, इसका बड़ा असर टमाटर, प्याज और आलू जैसी प्रमुख सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी के रूप में देखा जा रहा है। मुंबई में प्याज और आलू की रिटेल कीमतें इस समय एक साल पहले के मुकाबले दोगुना हैं, जबकि टमाटर की कीमतें करीब 60% बढ़ी हैं। प्याज इस वक्त 50 रुपए प्रति किलोग्राम से ज्यादा के भाव पर बिक रहा है, जबकि मुंबई में टमाटर 80 रुपए प्रति किलो से ऊपर निकल गया है।

Leave a Reply

Next Post

"हेमंत बाबू फिर से आ गए हैं...मैंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया", इस्तीफा देने के बाद भावुक हुए चंपई सोरेन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 04 जुलाई 2024। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से पहले चंपई सोरेन भावुक हो गए। विधायक दल की बैठक में चंपई सोरेन ने कहा कि गठबंधन ने हमें जो जिम्मेवारी सौंपी थी, उसे हमने निभाया है। चंपई सोरेन ने आगे कहा कि हमने […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट